कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तीन दिन से लापता सात वर्षीय बच्ची का शव गुरुवार को पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा।

मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, बच्ची का परिवार करीम पोल्ट्री फार्म में काम करता है। 19 अक्टूबर को बच्ची के पिता ने उसे घर के पास स्थित राशन दुकान से घरेलू सामान लाने के लिए भेजा था। काफी समय बीतने के बाद भी जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
रायपुर, 23 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवासीय योजनाओं को अधिक प्रभावी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुरुवार को तलाश के दौरान बच्ची का शव पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

घटना की जानकारी फैलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ सरकार और आईआईएम रायपुर की संयुक्त पहल से महिला उद्यमियों को मिलेगा प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और बाजार से जुड़ने का अवसर
छत्तीसगढ़ सरकार और आईआईएम रायपुर की संयुक्त पहल से महिला उद्यमियों को मिलेगा प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और बाजार से जुड़ने का अवसर
रायपुर, 23 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को आजीविका से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने की दिशा में राज्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.