रायपुर/आरंग। राजधानी रायपुर से लगे आरंग क्षेत्र के बिरबिरा गांव में अंधविश्वास के चलते बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोसी ने जादू-टोना कर अपनी मां की जान लेने का शक जताते हुए पति-पत्नी पर कुल्हाड़ी और हंसिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात में सदाशी साहू (65) और उनकी पत्नी आसबती साहू (62) की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद आरोपी महिला के शरीर पर पहने और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने जेवर बरामद कर लिए हैं।

मां की मौत के बाद दंपती पर करने लगा था शक

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की मां की करीब एक साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसे संदेह होने लगा कि बुजुर्ग दंपती ने जादू-टोना कर उसकी मां की जान ली है। इसी शक और बदले की भावना में उसने दोनों की हत्या करने की साजिश रची। पुलिस मामले में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
पुलिस आरक्षक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, चेहरे पर चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस
पुलिस आरक्षक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, चेहरे पर चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस आरक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फांसी से लटका मिलने से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घर में घुसकर सो रहे पति-पत्नी पर किया हमला

पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर की रात सदाशी साहू और उनकी पत्नी आसबती साहू खाना खाने के बाद सो गए थे। रात करीब 11:30 बजे आरोपी कुल्हाड़ी और हंसिया लेकर घर की छत के रास्ते दंपती के घर में घुस गया।

आरोप है कि उसने पहले कमरे में सो रहे सदाशी साहू के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। इसके बाद दूसरे कमरे में सो रही आसबती साहू पर हमला किया। महिला के सिर, चेहरे और गले पर कुल्हाड़ी से वार करने के बाद आरोपी ने हंसिया से उसके सीने और पेट पर भी हमला किया। हमले इतने गंभीर थे कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में दोनों के शव बेहद खराब हालत में मिले

8 अक्टूबर को मिली थी दंपती की लाश

8 अक्टूबर को गांव के सरपंच चम्मन लाल साहू ने पुलिस को सूचना दी कि घर में पति-पत्नी के शव पड़े हैं। सूचना मिलते ही आरंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान दोनों के शव अलग-अलग कमरों में मिले।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल का पूर्व प्रिंसिपल चोरी के गिरोह में शामिल, 6 लाख के जेवर और तीन वाहन जब्त
स्कूल का पूर्व प्रिंसिपल चोरी के गिरोह में शामिल, 6 लाख के जेवर और तीन वाहन जब्त
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ग्रामीण इलाकों के सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को बुलाया। दोनों टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों और चोरी किए गए जेवरों की बरामदगी को लेकर भी कार्रवाई की है। मामले में आगे की जांच जारी है।

।

ये खबर भी पढ़ें…
आपके मोबाइल पर भी आया है ई-चालान का मैसेज? भुगतान से पहले जांच लें, साइबर ठगों ने निकाला नया तरीका
आपके मोबाइल पर भी आया है ई-चालान का मैसेज? भुगतान से पहले जांच लें, साइबर ठगों ने निकाला नया तरीका
बिलासपुर। न्यायधानी में साइबर ठग अब वाहन चालकों को निशाना बनाने के लिए परिवहन विभाग के नाम पर फर्जी ई-चालान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.