सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक शिक्षिका और उनके 18 वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। पहले जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में 12वीं कक्षा के छात्र का शव सड़क किनारे मिला। इसके बाद पुलिस ने बिश्रामपुर के केशवनगर स्थित उसके घर की तलाशी ली, जहां उसकी मां की लाश भी संदिग्ध हालत में बरामद हुई। मामले की जांच के दौरान प्रेम संबंध और 20 लाख रुपये के लोन से जुड़े विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने एक संदेही युवक को हिरासत में लिया है।

मृतकों की पहचान रजनी बरेठ (40) और उनके बेटे सुजल बरेठ (18) के रूप में हुई है। रजनी बेलटिकरी स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका थीं, जबकि सुजल कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। घटना के बाद स्कूल में शोक का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने श्रद्धांजलि स्वरूप एक दिन की छुट्टी घोषित की है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : श्रमिक परिवार की बेटी निकिता के सपनों को मिला संबल, नोनी सशक्तिकरण योजना से पढ़ाई की राह हुई आसान
सेवा संकल्प अभियान : श्रमिक परिवार की बेटी निकिता के सपनों को मिला संबल, नोनी सशक्तिकरण योजना से पढ़ाई की राह हुई आसान
रायपुर, 13 अक्टूबर 2026/ आर्थिक संसाधनों की कमी किसी बेटी की शिक्षा और आगे बढ़ने के सपनों में बाधा न...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सड़क किनारे मिला था छात्र का शव

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में नेशनल हाईवे-43 से जुड़ी ग्रामीण सड़क के किनारे एक युवक का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई गई कि युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका गया होगा।

शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद उसे विश्रामपुर के मर्च्युरी में रखवाया गया। बाद में मृतक की पहचान बिश्रामपुर निवासी और कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल के छात्र सुजल बरेठ के रूप में हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
दंतेवाड़ा की महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र
दंतेवाड़ा की महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र
रायपुर, 13 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी महिला किसान उत्पादक कंपनी द्वारा संग्रहित वनोपजों को राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पेट्रोल पंप पर मिली स्कूटी, घर पहुंची पुलिस

सुजल की पहचान होने के बाद पुलिस को उसकी स्कूटी घर से करीब 500 मीटर दूर एक पेट्रोल पंप पर लावारिस हालत में खड़ी मिली। इसके बाद पुलिस देर रात उसके घर पहुंची, लेकिन मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। सुजल की मां रजनी का भी कोई पता नहीं चल रहा था।

इसके बाद बिश्रामपुर पुलिस ने सुजल के परिचितों को मौके पर बुलाया और उनकी मौजूदगी में घर का ताला खुलवाया। घर के अंदर बाथरूम में रजनी बरेठ का शव मिला। इस तरह पुलिस के सामने मां-बेटे की मौत का मामला सामने आया, जिसके बाद दोनों घटनाओं की कड़ियां जोड़कर जांच शुरू की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पारिवारिक हकत्याग की रजिस्ट्री में अभिलाष को मिली 46,846 रुपये की राहत, बचत की पूरी राशि बहनों को दी उपहार में
सेवा संकल्प अभियान : पारिवारिक हकत्याग की रजिस्ट्री में अभिलाष को मिली 46,846 रुपये की राहत, बचत की पूरी राशि बहनों को दी उपहार में
रायपुर, 13 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पंजीयन सेवाओं को सरल, सुगम और किफायती बनाने के लिए किए गए सुधार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन की जांच

पुलिस की शुरुआती जांच में रजनी बरेठ के एक युवक के साथ कथित प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवक का उनके घर आना-जाना था। जांच के दौरान यह भी पता चला कि रजनी ने कुछ महीने पहले करीब 20 लाख रुपये का लोन लिया था। इस रकम को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात भी सामने आई है।

इन्हीं जानकारियों के आधार पर पुलिस ने संबंधित युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या के कारणों, दोनों मौतों के बीच संबंध और संदेही युवक की कथित भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री साय ने की मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन की उच्चस्तरीय समीक्षा
मुख्यमंत्री साय ने की मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन की उच्चस्तरीय समीक्षा
रायपुर 13 अक्टूबर 2026/ मजबूत अधोसंरचना किसी भी राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक और सामाजिक विकास का आधार होती है। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पांच साल पहले हुआ था तलाक

जानकारी के अनुसार, रजनी बरेठ मूल रूप से जांजगीर की रहने वाली थीं। पति से करीब पांच साल पहले तलाक होने के बाद वह अपने बेटे सुजल के साथ बिश्रामपुर के केशवनगर में किराए के मकान में रह रही थीं।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दोनों की मौत कैसे हुई, क्या इन घटनाओं के पीछे कोई साझा वजह है और कथित आर्थिक विवाद की इसमें क्या भूमिका रही, इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।