रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, छह अधिकारियों की विभागीय पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कुछ अधिकारियों को नए विभागों में जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि एक अनुभाग अधिकारी की पदस्थापना में संशोधन किया गया है।

जारी सूची के मुताबिक, योगेन्द्र कुर्रे को सामान्य प्रशासन विभाग में यथावत रखा गया है। वहीं, ब्रजेश अग्रवाल को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से लोक निर्माण विभाग में पदस्थ किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शाइनिंग छत्तीसगढ़ ‘शक्ति स्वरूपा’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं का किया सम्मान
शाइनिंग छत्तीसगढ़ ‘शक्ति स्वरूपा’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं का किया सम्मान
रायपुर, 11 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह गुलाब साव को वित्त विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में भेजा गया है। ज्योति पटेल को सामान्य प्रशासन विभाग से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुस्ताक अली अंसारी को लोक निर्माण विभाग से खनिज साधन विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं, अनुभाग अधिकारी राजपाल बघेल की पदस्थापना में संशोधन करते हुए उन्हें खनिज साधन विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग में अनुभाग अधिकारी के नए पद पर पदस्थ किया गया है।

मंत्रालय में किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल के संबंध में जारी सूची में सभी छह अधिकारियों की पदस्थापना का विवरण दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
52 हाथियों ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुश्किलें, दंतैल के उत्पात से गांव में दहशत
52 हाथियों ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुश्किलें, दंतैल के उत्पात से गांव में दहशत
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पसान क्षेत्र में 52 हाथियों के दल की मौजूदगी से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देखिये लिस्ट

 

ये खबर भी पढ़ें…
भर्ती प्रक्रिया में देरी से नाराज प्रतियोगियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
भर्ती प्रक्रिया में देरी से नाराज प्रतियोगियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
बिलासपुर। परीक्षा पर रोक और भर्ती प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से नाराज प्रतियोगी युवाओं का गुस्सा रविवार रात...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.