रायपुर। राजधानी रायपुर के नवीन मार्केट में दुर्गोत्सव से ठीक पहले दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुर्गा प्रतिमा के फेस रिवील कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी से निकली चिंगारी पंडाल तक पहुंच गई, जिससे आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे थीम आधारित पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया और ढांचा जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक, नवीन मार्केट दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा को धूमधाम से पंडाल तक लाया जा रहा था। पंडाल के ठीक बगल में प्रतिमा के फेस रिवील कार्यक्रम के लिए मंच तैयार किया गया था। इसी दौरान रात करीब 9:15 बजे आतिशबाजी की चिंगारी पंडाल पर जा गिरी। चिंगारी से लगी आग ने कुछ ही देर में पूरे ढांचे को अपनी चपेट में ले लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
भर्ती प्रक्रिया में देरी से नाराज प्रतियोगियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
भर्ती प्रक्रिया में देरी से नाराज प्रतियोगियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
बिलासपुर। परीक्षा पर रोक और भर्ती प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से नाराज प्रतियोगी युवाओं का गुस्सा रविवार रात...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आग लगते ही मची अफरा-तफरी

पंडाल में आग की लपटें उठते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पंडाल को दोबारा तैयार करने में जुटी समिति

आग लगने से दुर्गा पूजा समिति को पंडाल के रूप में बड़ा नुकसान हुआ है। दुर्गोत्सव नजदीक होने के कारण समिति के सदस्य पंडाल को दोबारा तैयार करने और मरम्मत के काम में जुट गए हैं, ताकि निर्धारित समय पर पूजा की तैयारियां पूरी की जा सकें।

आतिशबाजी बनी आग की वजह

गोलबाजार थाना प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि आतिशबाजी के कारण पंडाल में आग लगी थी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Transfer: मंत्रालय में अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, देखें किसे मिला कौन-सा विभाग
CG Transfer: मंत्रालय में अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, देखें किसे मिला कौन-सा विभाग
रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, छह अधिकारियों की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.