रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित दाऊ कल्याण सिंह (DKS) पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर में डॉक्टरों के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट के कुल 15 पदों पर संविदा नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए सोमवार को अधीक्षक कार्यालय में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को दोपहर 12:30 बजे अधीक्षक कार्यालय में पहुंचना होगा। सभी पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता संबंधी शर्तें नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप होंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती
जयपुर। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप के जरिए रेलवे से जुड़ने का शानदार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किस पद पर कितनी होगी भर्ती?

DKS संस्थान में तीन श्रेणियों के तहत डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 5, सीनियर रेजिडेंट के 3 और जूनियर रेजिडेंट के 7 पद शामिल हैं।

1. असिस्टेंट प्रोफेसर के 5 पद

इन पदों पर एंडोक्राइनोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी तथा बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भर्ती की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य स्तरीय रोजगार मेले का उत्साहपूर्ण समापन, दो दिनों में 13 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता
राज्य स्तरीय रोजगार मेले का उत्साहपूर्ण समापन, दो दिनों में 13 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता
रायपुर 8 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2. सीनियर रेजिडेंट के 3 पद

सीनियर रेजिडेंट के पद न्यूरोसर्जरी, गैस्ट्रो सर्जरी और न्यूरोलॉजी विभाग के लिए निर्धारित किए गए हैं।

3. जूनियर रेजिडेंट के 7 पद

ये खबर भी पढ़ें…
युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
रायपुर, 09 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें उद्योगों की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जूनियर रेजिडेंट के पद गैस्ट्रो सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, कैजुअल्टी, पीडियाट्रिक सर्जरी, नेफ्रोलॉजी और निश्चेतना विभाग में भरे जाएंगे।

आरक्षण नियमों का होगा पालन

संविदा भर्ती प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ शासन के आरक्षण संबंधी नियमों का पालन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे इंटरव्यू में शामिल होने से पहले अपनी पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और भर्ती की अन्य शर्तों की जानकारी प्राप्त कर लें।

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी DKS पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर की आधिकारिक वेबसाइट www.dkspgi.in पर देखी जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! 16 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, इस सप्ताह आवेदन की आखिरी तारीख
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! 16 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, इस सप्ताह आवेदन की आखिरी तारीख
सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.