बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा VolunTeens Bilaspur के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला, मोपका में स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 140 विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए गए।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल, रोटेरियन पियूष गुप्ता, रोटेरियन रुपिन खंडूजा, रोटेरियन अविनाश अग्रवाल, रोटेरियन अनुमेह श्रीवास्तव एवं रोटेरियन साजिद वनक सहित विद्यालय के शिक्षकगण, VolunTeens टीम एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
57वीं जीएसटी परिषद के ऐतिहासिक फैसलों से व्यापारियों को बड़ी राहत, कर प्रणाली में प्रक्रियागत सरलीकरण का नया अध्याय : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
57वीं जीएसटी परिषद के ऐतिहासिक फैसलों से व्यापारियों को बड़ी राहत, कर प्रणाली में प्रक्रियागत सरलीकरण का नया अध्याय : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
रायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की कर व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और व्यापार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “सफलता के लिए सुविधाओं से ज्यादा जरूरी है मेहनत, अनुशासन और पढ़ने की इच्छा। आप सभी खूब पढ़ें, अपने सपनों को बड़ा रखें और अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन करें। रोटरी हमेशा आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए आपके साथ खड़ी है।”

कार्यक्रम के दौरान रोटेरियन पियूष गुप्ता ने विद्यालय के प्राचार्य के अनुरोध पर मेधावी छात्रा सौम्या निषाद की शिक्षा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी भी ली। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा पैदा करना था।

ये खबर भी पढ़ें…
जेन नेक्स्ट संवाद में जेन-जी और जेन-अल्फा से रूबरू हुए मुख्यमंत्री
जेन नेक्स्ट संवाद में जेन-जी और जेन-अल्फा से रूबरू हुए मुख्यमंत्री
रायपुर 8 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.