नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। न्यू सीमापुरी स्थित ईदगाह मछली मंडी के पास एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इमारत के गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस और इंसिडेंट रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक, इमारत के मलबे में करीब 25 से 30 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत एवं बचाव टीमों ने मलबे से अब तक दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं, इमारत के मालिक और उसके परिवार के कुछ सदस्यों के भी मलबे में फंसे होने की आशंका है।

ये खबर भी पढ़ें…
पंजाब CM भगवंत मान के OSD के ठिकानों पर CBI की रेड, भाई के घर भी छापा
पंजाब CM भगवंत मान के OSD के ठिकानों पर CBI की रेड, भाई के घर भी छापा
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी (विशेष ड्यूटी अधिकारी) राजबीर सिंह घुम्मन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इमारत गिरने से आसपास के करीब चार से पांच मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे की सूचना बुधवार दोपहर करीब 3:15 बजे दिल्ली फायर सर्विस के कंट्रोल रूम को मिली। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीमें तीन वाटर टेंडर और एक इंसिडेंट रिस्पांस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।

फिलहाल दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें मलबा हटाकर उसमें फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं। स्थानीय लोग भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

अभी तक हादसे में किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट का झटका, 13 अक्टूबर तक जमा करने होंगे 2 करोड़
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट का झटका, 13 अक्टूबर तक जमा करने होंगे 2 करोड़
नई दिल्ली। चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है। अदालत ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.