धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से ड्यूटी के दौरान आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। रुद्री थाना क्षेत्र में डायल 112 के कंट्रोल रूम में तैनात आरक्षक ओंकार सोनवानी अचानक बेसुध हालत में मिले। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक ओंकार सोनवानी मूल रूप से कुरुद क्षेत्र के ग्राम बंगोली के निवासी थे। उनकी ड्यूटी रुद्री थाना क्षेत्र स्थित डायल 112 कंट्रोल रूम में लगी थी। बताया जा रहा है कि वे नाइट ड्यूटी पर तैनात थे।

ये खबर भी पढ़ें…
नीति आयोग के दल ने किया छत्तीसगढ़ के लघु वनोपज आधारित आजीविका मॉडल का अध्ययन
नीति आयोग के दल ने किया छत्तीसगढ़ के लघु वनोपज आधारित आजीविका मॉडल का अध्ययन
रायपुर, 08 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज आधारित आजीविका और महिला सशक्तीकरण के लिए संचालित वन धन विकास केन्द्रों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच आरक्षक ओंकार सोनवानी कंट्रोल रूम के भीतर अचानक अचेत अवस्था में मिले। उन्हें इस हालत में देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल मदद की और बिना देर किए जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ड्यूटी के दौरान आरक्षक की अचानक मौत की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच के दौरान पुलिस घटनास्थल से जुड़े भौतिक और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। साथ ही, घटना से पहले आरक्षक की शारीरिक स्थिति, ड्यूटी के दौरान की परिस्थितियों और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी भी उनके साथियों से ली जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
नक्सल प्रकरणों की वापसी के लिए प्रक्रिया में तेजी लाएं, 15 दिनों में जिला स्तरीय समितियों की बैठक करें – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नक्सल प्रकरणों की वापसी के लिए प्रक्रिया में तेजी लाएं, 15 दिनों में जिला स्तरीय समितियों की बैठक करें – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
रायपुर, 08 अक्टूबर 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल आरक्षक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही मौत की सही वजह सामने आने की उम्मीद है। रुद्री थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरक्षक ओंकार सोनवानी की अचानक मौत से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। वहीं, उनके गृहग्राम बंगोली में भी इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में छत्तीसगढ़ का बड़ा सुधार, भूमि उपयोग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में छत्तीसगढ़ का बड़ा सुधार, भूमि उपयोग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव
रायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.