रायपुर। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बेटे का फेसबुक अकाउंट हैक किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात उनका फेसबुक अकाउंट किसी अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर लिया।

अकाउंट हैक होने के बाद आधी रात से उसमें आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की जाने लगी। कुछ पोस्ट में अधिकारियों को लेकर भी टिप्पणियां की गईं। मामले की जानकारी मुख्यमंत्री के बेटे के एक दोस्त को हुई, जिसके बाद उसने फोन कर उन्हें इसकी सूचना दी।

ये खबर भी पढ़ें…
तसर रेशम उत्पादन से ग्रामीणों को मिल रहे आय के नए अवसर
तसर रेशम उत्पादन से ग्रामीणों को मिल रहे आय के नए अवसर
रायपुर, 1 अक्टूबर 2026/ बीजापुर जिले के मिन्कापल्ली क्षेत्र में तसर रेशम उत्पादन ग्रामीण परिवारों के लिए स्वरोजगार और अतिरिक्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी मिलते ही संबंधित लोगों ने साइबर टीम और अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद अकाउंट को सुरक्षित करने और हैकिंग के स्रोत का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस की साइबर टीम मामले की जांच कर रही है।

साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक, सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की स्थिति में पासवर्ड बदलने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सक्रिय करने और संदिग्ध लॉगिन की जानकारी सुरक्षित रखने जैसे कदम तुरंत उठाने चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
2 अक्टूबर की विशेष ग्राम सभा से गांव खुद तय करेंगे विकास की दिशा
2 अक्टूबर की विशेष ग्राम सभा से गांव खुद तय करेंगे विकास की दिशा
रायपुर, 01 अक्टूबर 2026/ प्रदेश की ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा इस बार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.