धमतरी। जिले के ग्राम कोरा में एसबीआई कियोस्क का संचालन करने वाले संचालक पर 29 ग्रामीणों से करीब 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। आरोपी ने लंबे समय तक ग्राहकों के साथ कथित तौर पर फर्जीवाड़ा किया। ग्रामीणों से रकम लेने के बाद उन्हें बैंक की फर्जी एफडी की आईडी दी गई। जब ग्राहक एफडी की रकम निकालने बैंक पहुंचे तो उनके नाम पर कोई एफडी दर्ज नहीं मिली। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

मामले की शिकायत एसबीआई के अनुबंध पर कियोस्क संचालन करने वाली संस्था एनआईसीटी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर जुगलकिशोर ने भखारा थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
सफलता की कहानी : समेकित खेती से संवरी केकराखोली की तस्वीर
सफलता की कहानी : समेकित खेती से संवरी केकराखोली की तस्वीर
रायपुर 23 सितंबर 2026/धमतरी जिले का मगरलोड विकासखण्ड आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आधुनिक कृषि की एक नई गाथा लिख रहा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान पुलिस ने कियोस्क संचालक केशव राम साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया है। आरोपी को 21 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार यह फर्जीवाड़ा 27 अगस्त 2015 से 29 नवंबर 2025 के बीच किए जाने का आरोप है। मामले में पुलिस दस्तावेजों और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर, 23 सितंबर 2026/ विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.