रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में राष्ट्रीय संगठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। AICC में राष्ट्रीय सचिव पद के चयन की प्रक्रिया के तहत प्रदेश के नेताओं के इंटरव्यू लिए जा रहे हैं। कोको पाढ़ी, नरेश ठाकुर और दीपक मिश्रा के बाद अब सुबोध हरितवाल का भी इंटरव्यू हुआ है।

राष्ट्रीय सचिव पद के चयन के लिए कोको पाढ़ी, नरेश ठाकुर और दीपक मिश्रा को दिल्ली बुलाया गया था। तीनों नेताओं से बातचीत के बाद अब सुबोध हरितवाल भी चयन प्रक्रिया में शामिल हो गए हैं। हालांकि, अभी किसी भी नेता की नियुक्ति को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि छत्तीसगढ़ से किस नेता को AICC में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें…
झीरम केस में 13 साल बाद फैसला: 10 आरोपी दोषी, आज सजा पर सुनवाई
झीरम केस में 13 साल बाद फैसला: 10 आरोपी दोषी, आज सजा पर सुनवाई
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राहुल-प्रियंका समेत राष्ट्रीय नेतृत्व ले रहा इंटरव्यू

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिवों के चयन में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की भूमिका बताई जा रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत राष्ट्रीय स्तर के नेता चयन प्रक्रिया से जुड़े हैं। छत्तीसगढ़ से लगातार नेताओं को इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने को प्रदेश कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राष्ट्रीय संगठन में बढ़ सकता है प्रदेश का प्रतिनिधित्व

कोको पाढ़ी, नरेश ठाकुर, दीपक मिश्रा और सुबोध हरितवाल के इंटरव्यू के बाद प्रदेश कांग्रेस में संभावित चयन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी नेताओं की नजर अब राष्ट्रीय नेतृत्व के फैसले पर है। इनमें से किसी नेता को राष्ट्रीय सचिव बनाया जाता है तो छत्तीसगढ़ कांग्रेस का राष्ट्रीय संगठन में प्रतिनिधित्व और मजबूत होने के संकेत मिलेंगे। फिलहाल नियुक्ति को लेकर कोई अंतिम घोषणा नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Braking: झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला
CG Braking: झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला
जगदलपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में करीब 13 साल बाद बड़ा फैसला आया है। जगदलपुर की विशेष...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.