बिलासपुर। सिम्स अस्पताल के दवा वितरण कक्ष में घुसकर हंगामा करने और कर्मचारियों को धमकाने वाले 22 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने दवा लेने के दौरान विवाद के बाद फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारियों से गाली-गलौज की। इस दौरान उसने खुद को टीआई का रिश्तेदार बताते हुए कर्मचारियों को धमकाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

दरअसल, शनिवार को सिविल लाइन क्षेत्र के सरजू बगीचा निवासी प्रियांशु मिश्रा (22), पिता दीपक मिश्रा, अपने दादा के लिए सिम्स में दवा लेने पहुंचा था। वह वरिष्ठ नागरिकों के लिए निर्धारित दवा काउंटर की लाइन में लग गया। दवा वितरण कर रहे कर्मचारी ने उसे बताया कि वह स्वयं वरिष्ठ नागरिक नहीं है, इसलिए सामान्य दवा खिड़की से दवा लेनी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन
आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन
रायपुर. 16 सितम्बर 2026. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्मचारी की बात पर युवक भड़क गया। उसने कहा कि वह अपने दादा के लिए दवा लेने आया है, इसलिए उसे वरिष्ठ नागरिक काउंटर से ही दवा दी जाए। विवाद बढ़ने पर वह दवा वितरण कक्ष में घुस गया और फार्मासिस्ट से बहस करने लगा। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य कर्मचारियों से भी वह उलझ गया।

15 मिनट तक चलता रहा हंगामा, दवा वितरण प्रभावित

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक करीब 15 मिनट तक दवा वितरण कक्ष में हंगामा करता रहा। इस दौरान उसने कर्मचारियों से गाली-गलौज की और उन्हें धमकाया। वायरल वीडियो में युवक कथित तौर पर यह कहते हुए नजर आ रहा है कि “सिविल लाइन में मेरा मौसा टीआई है, तुम सबको देख लूंगा।” इसके बाद भी वह बाहर हंगामा करता रहा और कर्मचारियों पर माफी मांगने का दबाव बनाता रहा।

घटना के चलते करीब आधे घंटे तक दवा वितरण व्यवस्था प्रभावित रही। बाद में घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कार्रवाई, जाति प्रमाण पत्र में देरी पर स्टेनो पर 1700 रुपये का जुर्माना
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कार्रवाई, जाति प्रमाण पत्र में देरी पर स्टेनो पर 1700 रुपये का जुर्माना
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान प्रियांशु मिश्रा के रूप में हुई। पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की। पुलिस ने युवक से माफी भी मंगवाई और उसका वीडियो रिकॉर्ड किया।