रायपुर। शक्कर की बढ़ती कीमतों को लेकर देशभर में मचे हाहाकार के बाद केंद्र सरकार के सख्त कदम और आयात के फैसले का असर अब थोक बाजार में दिखाई देने लगा है। राजधानी रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार में शक्कर के दाम घटकर करीब 45-46 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। हालांकि, इसका फायदा अभी चिल्हर उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा है। शहर की अधिकांश दुकानों में शक्कर अब भी 60 से 65 रुपए किलो बिक रही है।

चिल्हर कारोबारियों का कहना है कि उन्होंने पुराना स्टॉक 55 से 60 रुपए किलो तक की कीमत में खरीदा है। ऐसे में तत्काल कम कीमत पर शक्कर बेचना उनके लिए संभव नहीं है। कारोबारियों के मुताबिक, पुराना स्टॉक खत्म होने और नए स्टॉक की आवक बढ़ने के बाद ही चिल्हर कीमतों में कमी आने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से सरगुजा में बढ़ रही ऊर्जा आत्मनिर्भरता
पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से सरगुजा में बढ़ रही ऊर्जा आत्मनिर्भरता
*पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से सरगुजा में बढ़ रही ऊर्जा आत्मनिर्भरत* रायपुर, 07 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुराने स्टॉक का हवाला देकर वसूली जा रही ज्यादा कीमत

शक्कर के थोक दाम में करीब 20 रुपए तक की गिरावट के बावजूद चिल्हर बाजार में कीमतों में अपेक्षित कमी नहीं आई है। जानकारों का आरोप है कि कुछ चिल्हर कारोबारी पुराने महंगे स्टॉक का हवाला देकर अब भी उपभोक्ताओं से अधिक कीमत वसूल रहे हैं। उनका कहना है कि महंगे स्टॉक का हिस्सा सीमित कारोबारियों के पास है, जबकि नए स्टॉक की कीमत कम हो चुकी है।

ऑनलाइन बाजार में भी शक्कर करीब 59 से 60 रुपए किलो की दर से उपलब्ध है। ऐसे में थोक और चिल्हर कीमतों के बीच बड़ा अंतर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।

जुलाई से लगातार बढ़ रहे थे दाम

शक्कर की कीमतों में बढ़ोतरी जुलाई से शुरू हुई थी। जून के अंत में थोक बाजार में शक्कर करीब 38 रुपए और चिल्हर में 40 रुपए किलो बिक रही थी। जुलाई की शुरुआत में थोक कीमत 39 से 42 रुपए और चिल्हर कीमत करीब 45 रुपए किलो हो गई। इसके बाद कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
रायपुर, 07 सितंबर 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने नवीन आपराधिक कानूनों के त्वरित और प्रभावी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्र सरकार की ओर से एक अगस्त से स्टॉक सीमा तय किए जाने के बाद अगस्त की शुरुआत में थोक कीमत करीब 48 रुपए और चिल्हर कीमत 50 रुपए किलो थी। इसके बाद अगस्त में ही शक्कर के दाम तेजी से बढ़े और थोक में करीब 65 रुपए तथा चिल्हर में 70 रुपए किलो तक पहुंच गए।

आयात के फैसले के बाद सप्लाई सुधरी

शक्कर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्र सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया और कच्ची शक्कर के आयात का फैसला किया। इसके बाद बाजार में सप्लाई धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। आवक बढ़ने के साथ थोक कीमतों में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

पिछले करीब एक सप्ताह से शक्कर के थोक दाम लगातार नीचे आ रहे हैं और अब यह 45-46 रुपए किलो के आसपास पहुंच गए हैं। हालांकि, चिल्हर बाजार में इसका असर आने में अभी समय लग सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
समान नागरिक संहिता-छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज
समान नागरिक संहिता-छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज
रायपुर, 07 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जन-उपयोगी बनाने के लिए राज्य शासन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.