नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा (Combined Geo-Scientist Examination) 2027 के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) और केंद्रीय भूजल बोर्ड (CGWB) में विभिन्न पदों पर कुल 127 नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 22 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है।

इस परीक्षा के लिए प्रारंभिक परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित होगी, जबकि मुख्य परीक्षा 19 और 20 जून 2027 को होगी। मुख्य परीक्षा के परिणाम के बाद व्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार की तारीख घोषित की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमेट्रिक जरूरी, सत्यापन नहीं कराया तो नहीं मिलेगा रियायती सिलिंडर
LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमेट्रिक जरूरी, सत्यापन नहीं कराया तो नहीं मिलेगा रियायती सिलिंडर
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की बुकिंग और सब्सिडी के पारदर्शी वितरण को लेकर बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती के तहत जियोलॉजिस्ट, जियोफिजिस्ट, केमिस्ट, असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट, असिस्टेंट जियोफिजिस्ट, असिस्टेंट केमिस्ट, साइंटिस्ट ‘बी’ (हाइड्रोजियोलॉजी), साइंटिस्ट ‘बी’ (केमिस्ट्री), साइंटिस्ट ‘बी’ (जियोफिजिक्स) और असिस्टेंट हाइड्रोजियोलॉजिस्ट समेत कई पद शामिल हैं।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) में 111 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें जियोलॉजिस्ट के 29, केमिस्ट के 7, असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट के 34, असिस्टेंट जियोफिजिस्ट के 35 और असिस्टेंट केमिस्ट के 6 पद शामिल हैं। जियोफिजिस्ट के लिए इस श्रेणी में कोई रिक्ति नहीं है।

वहीं, केंद्रीय भूजल बोर्ड (CGWB) में 16 पद हैं। इनमें साइंटिस्ट ‘बी’ (हाइड्रोजियोलॉजी) के 5, साइंटिस्ट ‘बी’ (केमिस्ट्री) का 1, साइंटिस्ट ‘बी’ (जियोफिजिक्स) का 1, असिस्टेंट हाइड्रोजियोलॉजिस्ट के 7, असिस्टेंट केमिस्ट का 1 और असिस्टेंट जियोफिजिस्ट का 1 पद शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Gemini की ‘हैकिंग’ से बढ़ी चिंता: AI एजेंट्स को ज्यादा अधिकार मिले तो कितना बड़ा होगा खतरा?
Gemini की ‘हैकिंग’ से बढ़ी चिंता: AI एजेंट्स को ज्यादा अधिकार मिले तो कितना बड़ा होगा खतरा?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब केवल सवालों के जवाब देने या कंटेंट तैयार करने तक सीमित नहीं है। AI एजेंट्स को इंटरनेट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शैक्षणिक योग्यता

अलग-अलग पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री मांगी गई है। जियोलॉजिस्ट और असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट पदों के लिए जियोलॉजी या संबंधित विषय में पीजी डिग्री आवश्यक है। जियोफिजिस्ट और असिस्टेंट जियोफिजिस्ट के लिए जियोफिजिक्स, फिजिक्स या संबंधित विषय में एमएससी/एमएससी (टेक) अथवा इंटीग्रेटेड एमएससी की योग्यता निर्धारित है।

केमिस्ट और असिस्टेंट केमिस्ट के लिए केमिस्ट्री या संबंधित विषय में एमएससी/इंटीग्रेटेड एमएससी चाहिए। वहीं हाइड्रोजियोलॉजी से जुड़े पदों के लिए जियोलॉजी, एप्लाइड जियोलॉजी, मरीन जियोलॉजी या हाइड्रोजियोलॉजी में स्नातकोत्तर डिग्री जरूरी है।

आयु सीमा में छूट

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एससी/एसटी उम्मीदवारों को अधिकतम 5 वर्ष और पात्र ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी। GSI/CGWB में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को संबंधित पद के नियमों के अनुसार अधिकतम 5 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
भूपेश बघेल-गौरव गोगोई के काफिले पर हमला, कांग्रेस बोली- हिंसा से डराने की कोशिश
भूपेश बघेल-गौरव गोगोई के काफिले पर हमला, कांग्रेस बोली- हिंसा से डराने की कोशिश
गुवाहाटी। असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित पथराव की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। महिला, एससी, एसटी और मानक विकलांगता वाले उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे और परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी। पेपर-I सामान्य अध्ययन का 100 अंकों का होगा, जबकि पेपर-II संबंधित विषय का 300 अंकों का होगा। दोनों पेपर के लिए 2-2 घंटे का समय मिलेगा।

परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। बिना उत्तर दिए गए प्रश्न पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट में भी शामिल किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, जानिए रायपुर, बिलासपुर समेत प्रमुख शहरों के रेट
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, जानिए रायपुर, बिलासपुर समेत प्रमुख शहरों के रेट
नई दिल्ली। घरेलू कमोडिटी बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। मुनाफावसूली और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिक्त पदों की संख्या के लगभग 6 से 7 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा।

मुख्य परीक्षा 600 अंकों की

मुख्य परीक्षा में उम्मीदवार की स्ट्रीम के अनुसार तीन पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा और इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। इस तरह मुख्य परीक्षा कुल 600 अंकों की होगी।

जियोलॉजिस्ट और असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट के लिए भूविज्ञान के तीन पेपर होंगे। जियोफिजिस्ट, असिस्टेंट जियोफिजिस्ट और साइंटिस्ट ‘बी’ (जियोफिजिक्स) के लिए जियोफिजिक्स के तीन पेपर होंगे। वहीं केमिस्ट, असिस्टेंट केमिस्ट और साइंटिस्ट ‘बी’ (केमिस्ट्री) के लिए केमिस्ट्री के तीन पेपर होंगे।

साइंटिस्ट ‘बी’ (हाइड्रोजियोलॉजी) और असिस्टेंट हाइड्रोजियोलॉजिस्ट के लिए जियोलॉजी के दो और हाइड्रोजियोलॉजी का एक पेपर होगा।

200 अंकों का होगा व्यक्तित्व परीक्षण

मुख्य परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। व्यक्तित्व परीक्षण 200 अंकों का होगा। इसमें न्यूनतम अंक निर्धारित नहीं हैं। साक्षात्कार के लिए रिक्तियों की संख्या से लगभग दोगुने उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें। इसके बाद व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद, यदि शुल्क लागू है तो उसका भुगतान करें। आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

अहम तारीखें एक नजर में

आवेदन की अंतिम तारीख: 22 सितंबर 2026, शाम 6 बजे तक

प्रारंभिक परीक्षा: 10 जनवरी 2027

मुख्य परीक्षा: 19 और 20 जून 2027

व्यक्तित्व परीक्षण: मुख्य परीक्षा के परिणाम के बाद