रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के रायपुर दौरे को लेकर राजधानी में विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की गई है। उपराष्ट्रपति मंगलवार सुबह 9.55 बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके आगमन और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए एयरपोर्ट से संबंधित मार्गों पर ट्रैफिक को अस्थायी रूप से रोका और नियंत्रित किया जाएगा।

यातायात पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 9.45 बजे से 12.30 बजे तक एयरपोर्ट से फुंडहर चौक, एक्सप्रेस-वे, तेलीबांधा ब्रिज, तेलीबांधा रिंग रोड-1, पचपेड़ी नाका, संतोषीनगर, भाठागांव, कुशालपुर, रायपुर, सरोना और टाटीबंध-अमानााका एक्सेस रोड सहित कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। वीआईपी काफिले के गुजरने के दौरान संबंधित सड़कों पर कुछ समय के लिए यातायात रोका जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में पेंशन प्रकरणों पर शिक्षा विभाग सख्त: 30 सितंबर तक सभी लंबित मामलों का निराकरण करने के निर्देश
CG में पेंशन प्रकरणों पर शिक्षा विभाग सख्त: 30 सितंबर तक सभी लंबित मामलों का निराकरण करने के निर्देश
रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण और सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों की आवश्यक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपराष्ट्रपति के करीब 12.30 बजे रायपुर से वापसी के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई मार्गों पर ट्रैफिक नियंत्रित किया जाएगा। सरोना, रायपुर, कुशालपुर, भाठागांव, संतोषीनगर, पचपेड़ी नाका, तेलीबांधा ओवरब्रिज, एक्सप्रेस-वे और फुंडहर चौक से माना एयरपोर्ट तक काफिले के आगे बढ़ने के साथ-साथ संबंधित हिस्सों में यातायात को अस्थायी रूप से रोका जाएगा।

दोपहर 12.30 बजे तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था

उपराष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान प्रभावित मार्गों पर अनावश्यक यात्रा से बचें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। एयरपोर्ट और फुंडहर क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन चालकों को विशेष रूप से ट्रैफिक निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
अफ्रीकन स्वाइन फीवर से मिलेगी सुरक्षा, छत्तीसगढ़ में स्वदेशी टीके का फील्ड ट्रायल सफल
अफ्रीकन स्वाइन फीवर से मिलेगी सुरक्षा, छत्तीसगढ़ में स्वदेशी टीके का फील्ड ट्रायल सफल
अंबिकापुर। अफ्रीकन स्वाइन फीवर से बचाव के लिए देश में तैयार की गई पहली स्वदेशी वैक्सीन का छत्तीसगढ़ में फील्ड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.