रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं की स्थायी मेरिट सूची जारी कर दी है। पुनर्मूल्यांकन के बाद कई विद्यार्थियों के अंकों में बदलाव हुआ, जिससे मेरिट सूची की तस्वीर भी बदल गई। सबसे बड़ा बदलाव 10वीं की मेरिट सूची में देखने को मिला, जहां अस्थायी सूची में आठवें स्थान पर रहे एहसान अली के अंक बढ़ने के बाद वे सीधे संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए। इसके साथ ही 10वीं में अब चार विद्यार्थी संयुक्त रूप से टॉपर हैं।

स्थायी मेरिट सूची में 10वीं के टॉप-10 में विद्यार्थियों की संख्या 42 से बढ़कर 55 हो गई है। वहीं, 12वीं में 13 नए विद्यार्थियों के जुड़ने से टॉप-10 में शामिल विद्यार्थियों की संख्या 43 से बढ़कर 56 हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान: दूरियां घटीं, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ी
सेवा संकल्प अभियान: दूरियां घटीं, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ी
रायपुर,23 सितंबर 2026/स्वस्थ समाज और सशक्त-विकसित राज्य की संकल्पना को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के 'सेवा संकल्प अभियान' के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

माशिमं की ओर से बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने के साथ ही हर साल अस्थायी मेरिट सूची जारी की जाती है। परीक्षा में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका की पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन कराने के साथ ही उसकी फोटोकॉपी प्राप्त करने का अवसर दिया जाता है। इस बार पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के परिणाम जारी होने के बाद उसी आधार पर स्थायी मेरिट सूची तैयार की गई है।

एहसान अली आठवें से सीधे पहले स्थान पर

10वीं की अस्थायी मेरिट सूची में आठवें स्थान पर रहे एहसान अली ने पुनर्मूल्यांकन कराया। दोबारा जांच के बाद उनके अंक बढ़े और वे मेरिट सूची में सीधे पहले स्थान पर पहुंच गए। अब 10वीं में संध्या नायक, परीरानी प्रधान, अंशुल शर्मा और एहसान अली संयुक्त रूप से टॉपर हैं।

स्थायी मेरिट सूची में 13 नए विद्यार्थियों के नाम जुड़े हैं। पांचवें स्थान पर एक, जबकि सातवें, आठवें, नौवें और 10वें स्थान पर तीन-तीन नए विद्यार्थियों ने जगह बनाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
धमतरी की छात्राओं को मिली नवाचार और स्टार्टअप की संजीवनी
धमतरी की छात्राओं को मिली नवाचार और स्टार्टअप की संजीवनी
रायपुर 23 सितंबर 2026/प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार, नवाचार और उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

10,415 उत्तरपुस्तिकाओं में बदले अंक

10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की ओर से पुनर्मूल्यांकन के लिए कुल 17,205 आवेदन प्राप्त हुए थे। उत्तरपुस्तिकाओं की दोबारा जांच के बाद 10,415 कॉपियों में अंकों में बदलाव पाया गया। कई विद्यार्थियों के अंकों में 20 से अधिक की वृद्धि भी हुई।

इसी तरह पुनर्गणना के लिए दोनों कक्षाओं से 1,970 आवेदन मिले थे। अंकों की दोबारा गणना के बाद 274 उत्तरपुस्तिकाओं में अंक परिवर्तित हुए।

इस बार माशिमं ने पुनर्मूल्यांकन की व्यवस्था में बदलाव भी किया है। नई व्यवस्था के तहत पांच प्रतिशत अंक बढ़ने पर भी अंकवृद्धि को मान्य किया गया है। इससे पहले कम से कम 10 प्रतिशत अंक बढ़ने पर ही अंकवृद्धि का लाभ मिलता था।

ये खबर भी पढ़ें…
सफलता की कहानी : समेकित खेती से संवरी केकराखोली की तस्वीर
सफलता की कहानी : समेकित खेती से संवरी केकराखोली की तस्वीर
रायपुर 23 सितंबर 2026/धमतरी जिले का मगरलोड विकासखण्ड आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आधुनिक कृषि की एक नई गाथा लिख रहा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

12वीं में तनीषा साहू आठवें से चौथे स्थान पर

12वीं की स्थायी मेरिट सूची में भी 13 नए विद्यार्थियों को जगह मिली है। अस्थायी सूची में 43 विद्यार्थी थे, जो अब बढ़कर 56 हो गए हैं। पुनर्मूल्यांकन के बाद अस्थायी मेरिट सूची में आठवें स्थान पर रही तनीषा साहू चार नंबर ऊपर पहुंचकर चौथे स्थान पर आ गईं।

12वीं में जिज्ञासु वर्मा पहले स्थान पर अकेले हैं। स्थायी सूची में छठे स्थान पर दो, सातवें पर एक, आठवें पर तीन, नौवें पर चार और 10वें स्थान पर तीन नए विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इस तरह पुनर्मूल्यांकन के बाद न सिर्फ कई विद्यार्थियों के अंक बदले, बल्कि उनकी मेरिट रैंकिंग में भी बड़ा बदलाव आया।

ये खबर भी पढ़ें…
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर, 23 सितंबर 2026/ विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.