रायपुर। रिकॉर्ड तेजी के बाद शक्कर की कीमतों में अब लगातार गिरावट का दौर जारी है। बुधवार को रायपुर के थोक बाजार में शक्कर का भाव घटकर 55 रुपए प्रति किलो रह गया। महज छह दिनों में शक्कर के दाम में करीब 15 रुपए प्रति किलो की कमी आई है। त्योहारी सीजन से पहले कीमतों में आई इस गिरावट को आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

हालांकि, खुदरा बाजार में अभी शक्कर करीब 60 रुपए किलो बिक रही है। कारोबारियों का कहना है कि ऊंचे भाव पर बिक्री कमजोर होने के कारण बाजार में स्टॉक धीरे-धीरे कम हो रहा है। स्टॉक क्लियर होने के बाद खुदरा कीमतों में भी और गिरावट आने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
रायपुर। DMF और CGPSC घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार दो आरोपियों की पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रामसागरपारा स्थित बालाजी ग्रेंस के संचालक प्रकाश अग्रवाल के मुताबिक, बुधवार को थोक बाजार में शक्कर 55 रुपए किलो बिकी। इस भाव पर भी उठाव अपेक्षाकृत कम रहा। कारोबारी फिलहाल मांग और कीमतों की स्थिति को देखते हुए सावधानी से खरीदारी कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त को शक्कर का थोक भाव 70 रुपए किलो तक पहुंच गया था, जबकि खुदरा बाजार में यह 72 से 73 रुपए किलो तक बिकी थी। इसके बाद कीमतों में तेजी से गिरावट शुरू हुई और 26 अगस्त तक थोक भाव 55 रुपए तथा खुदरा भाव करीब 60 रुपए किलो पर आ गया।

हालांकि राष्ट्रीय बाजार में शक्कर की कीमतों में रोजाना करीब एक रुपए की तेजी दर्ज किए जाने की बात सामने आ रही है। ऐसे में स्थानीय बाजार में आगे कीमतों का रुख मांग, स्टॉक और आपूर्ति पर निर्भर करेगा। फिलहाल त्योहारी खरीदारी से पहले शक्कर के भाव में आई कमी ने उपभोक्ताओं को राहत जरूर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
बिलासपुर। लंबे समय तक सक्रिय रहे मानसून के बाद अब बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। न्यायधानी बिलासपुर और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.