बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में फिलहाल बारिश की गतिविधियां कुछ धीमी हुई हैं, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कुछ कमी रह सकती है। इसके बाद मानसून के फिर सक्रिय होने और बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश होने के आसार हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से अगले 24 घंटे प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिर बढ़ेगी मानसूनी गतिविधि

मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका जम्मू, देहरादून और शाहजहांपुर से होते हुए दक्षिणी उत्तर प्रदेश व उससे लगे उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश में बने निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र तक पहुंच रही है। इसके बाद यह रांची और दीघा होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। निम्न दबाव क्षेत्र से उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक एक अन्य द्रोणिका भी बनी हुई है। इन मौसमी प्रणालियों के असर से प्रदेश में अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ने की संभावना है।

बिलासपुर में 31.3 डिग्री रहा तापमान

बिलासपुर में 26 अगस्त को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 0.1 डिग्री अधिक रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। कुछ क्षेत्रों में तेज से भारी बारिश भी हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.