काठमांडू। तिब्बत से अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। बाढ़ की चपेट में एक हाइड्रोपावर परियोजना भी आ गई और पानी के तेज बहाव में उसका बड़ा हिस्सा बह गया।

नेपाल पुलिस के मुताबिक, हादसे में अब तक 31 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं, बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल के पर्यटन विभाग के अनुसार कुल 384 लोगों का पता नहीं चल पाया है, जिनमें 291 विदेशी पर्यटक शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Gemini की ‘हैकिंग’ से बढ़ी चिंता: AI एजेंट्स को ज्यादा अधिकार मिले तो कितना बड़ा होगा खतरा?
Gemini की ‘हैकिंग’ से बढ़ी चिंता: AI एजेंट्स को ज्यादा अधिकार मिले तो कितना बड़ा होगा खतरा?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब केवल सवालों के जवाब देने या कंटेंट तैयार करने तक सीमित नहीं है। AI एजेंट्स को इंटरनेट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लापता विदेशी नागरिकों में 105 भारतीय भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे थे। अचानक आई बाढ़ के कारण सीमावर्ती इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल है।

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। लापता लोगों की तलाश के साथ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद भारत समेत कई देशों के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
भूपेश बघेल-गौरव गोगोई के काफिले पर हमला, कांग्रेस बोली- हिंसा से डराने की कोशिश
भूपेश बघेल-गौरव गोगोई के काफिले पर हमला, कांग्रेस बोली- हिंसा से डराने की कोशिश
गुवाहाटी। असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित पथराव की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.