रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। कोरबा में तेज बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया। देवपहरी वाटरफॉल क्षेत्र में नदी के तेज बहाव के बीच एक टापू पर तीन दोस्त फंस गए। करीब 15 घंटे बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

तीनों युवक पिकनिक मनाने देवपहरी पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वे टापू पर फंस गए। रातभर उन्होंने वहीं रहकर मदद का इंतजार किया। सुबह पुलिस और स्थानीय लोगों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों को सुरक्षित निकाल लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धमतरी में 42 लाख का चेकडैम क्षतिग्रस्त

धमतरी जिले के हरदी गांव में वाटरशेड परियोजना के तहत करीब 42 लाख रुपए की लागत से बन रहा चेकडैम तेज बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। चेकडैम का एक हिस्सा ढहने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। मामले में निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जिम्मेदारी की जांच की मांग उठ रही है।

कोरबा में नाले उफने, कई घरों में घुसा पानी

कोरबा में सोमवार दोपहर से हुई तेज बारिश के कारण दादर नाला, मानिकपुर, डिपरा पारा बाईपास और पोड़ीबहार नाला उफान पर आ गए। दादर नाला किनारे स्थित कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अगले दो दिन भी सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। लगातार बारिश के चलते नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
मेकाहारा में त्योहार को लेकर तैयारी पूरी, 8 और 9 नवंबर को ओपीडी बंद
मेकाहारा में त्योहार को लेकर तैयारी पूरी, 8 और 9 नवंबर को ओपीडी बंद
रायपुर। दीपावली और गोवर्धन पूजा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.