रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पत्नी द्वारा भाजी की सब्जी नहीं बनाने की बात को लेकर हुए विवाद में पति ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को जला दिया और हड्डियों के अवशेष घर के आंगन में गड्ढा खोदकर पत्थरों के नीचे दबा दिए। इसके बाद पत्नी के लापता होने की झूठी कहानी रचकर खुद ही उसे तलाशने का नाटक करता रहा। करीब तीन महीने बाद डीएनए जांच और पुलिस की जांच से सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुमा निवासी देवानंद सिदार (39) ने 28 अप्रैल को कापू थाने पहुंचकर पत्नी चमेली सिदार के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि चमेली 16 अप्रैल की रात करीब 8 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर में विकास और समृद्धि का नया अध्याय : मुख्यमंत्री
नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर में विकास और समृद्धि का नया अध्याय : मुख्यमंत्री
रायपुर 5 सितंबर 2026/ नक्सलवाद की चुनौती से आगे बढ़कर छत्तीसगढ़ अब विकास, सुशासन, निवेश और नवाचार के नए दौर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान पति के बयान में पुलिस को कुछ संदेहास्पद बातें मिलीं। इसके बाद पुलिस ने चमेली के मायके पक्ष और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।

चार साल से साथ रह रहे थे

चमेली के पिता बालसाय सिदार (65) ने पुलिस को बताया कि चमेली उनकी सबसे छोटी बेटी थी। करीब चार साल पहले देवानंद और चमेली के बीच प्रेम संबंध थे। इसके बाद देवानंद उसे अपने साथ कुमा ले आया था और दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। दोनों की कोई संतान नहीं थी।

18 अप्रैल को देवानंद चमेली के मायके भी पहुंचा था। उसने परिजनों से चमेली के वहां आने के बारे में पूछा। जब परिवार ने बताया कि वह वहां नहीं आई है, तो वह वापस चला गया। पुलिस को यही व्यवहार संदिग्ध लगा।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में STF का बड़ा ऑपरेशन: सिरगिट्टी से 23 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में
बिलासपुर में STF का बड़ा ऑपरेशन: सिरगिट्टी से 23 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में
बिलासपुर। अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जली हुई हड्डियों ने खोला हत्या का राज

मामले की जांच के दौरान पुलिस को चमेली की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद एसडीओपी, एफएसएल अधिकारी और पुलिस टीम ने देवानंद के घर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की।

तलाशी के दौरान घर के आंगन में एक गड्ढे से जली हुई हड्डियों के अवशेष मिले। पुलिस ने उन्हें जब्त कर सुरक्षित नमूने जांच के लिए भेजे। डीएनए जांच रिपोर्ट में हड्डियों के अवशेष चमेली सिदार के होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस को हत्या के मामले में अहम सबूत मिल गया।

पुलिस पहुंची तो फरार हो गया आरोपी

डीएनए रिपोर्ट के बाद 23 अगस्त को कापू थाने में आरोपी देवानंद सिदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 238(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी को पकड़ने उसके घर पहुंची, लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही वह फरार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
रायपुर। DMF और CGPSC घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार दो आरोपियों की पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में लगातार तीन दिन तक गांव के बाहर कैंप लगाकर निगरानी की। आखिरकार उसे गांव से ही पकड़ लिया गया।

पूछताछ में कबूली हत्या

पुलिस पूछताछ में देवानंद ने हत्या की बात स्वीकार की। आरोपी के मुताबिक, 16 अप्रैल की रात भाजी की सब्जी बनाने को लेकर उसका पत्नी चमेली से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर उसने चमेली का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद उसने सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया और हड्डियों के अवशेष को घर के आंगन में गड्ढा खोदकर पत्थरों के नीचे दबा दिया। इसके बाद परिवार और पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी के घर से चले जाने की झूठी कहानी बनाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
बिलासपुर। लंबे समय तक सक्रिय रहे मानसून के बाद अब बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। न्यायधानी बिलासपुर और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.