बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले यूथ कांग्रेस चुनाव के बीच संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर विवाद सामने आया है। गुटबाजी और एकतरफा समर्थन के आरोपों के चलते NSUI के जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। बिलासपुर NSUI अध्यक्ष रंजित सिंह पर यूथ कांग्रेस चुनाव में भूपेश बघेल गुट के प्रत्याशी सत्येंद्र चेलक के समर्थन में प्रचार करने का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से की गई, जिसके बाद मामला राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचा।

बताया जा रहा है कि विवाद के बीच NSUI के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है। अब चर्चा है कि यूथ कांग्रेस चुनाव संपन्न होने के बाद ही जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में पेंशन प्रकरणों पर शिक्षा विभाग सख्त: 30 सितंबर तक सभी लंबित मामलों का निराकरण करने के निर्देश
CG में पेंशन प्रकरणों पर शिक्षा विभाग सख्त: 30 सितंबर तक सभी लंबित मामलों का निराकरण करने के निर्देश
रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण और सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों की आवश्यक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, रंजित सिंह ने प्रदेश NSUI अध्यक्ष नीरज पांडेय पर भी गुटबाजी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि संगठन में नियुक्तियों को लेकर पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने 20 अगस्त को पांच जिलों में NSUI जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का आदेश जारी किया था। इसके बाद नियुक्तियों और चुनावी समर्थन को लेकर संगठन के भीतर विवाद गहराता नजर आ रहा है।