बिलासपुर। जमानत के नाम पर एक लाख रुपये की मांग करने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में तोरवा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर गाली-गलौज और धमकी देने के अलावा तांत्रिक पूजा-पाठ के जरिए नुकसान पहुंचाने तथा भगवान का प्रकोप पड़ने का भय दिखाने का भी आरोप है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 354, 308, 3(5) और छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूलों में पहली से 12वीं तक छत्तीसगढ़ी पढ़ाने पर मंथन
स्कूलों में पहली से 12वीं तक छत्तीसगढ़ी पढ़ाने पर मंथन
रायपुर। छत्तीसगढ़ की स्थानीय भाषा और संस्कृति को स्कूली शिक्षा से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जमानत के नाम पर मांगे एक लाख रुपये

पुलिस के अनुसार, आरोपी ओम बोले का भाई प्रियांशु बोले तोरवा थाना क्षेत्र में दर्ज एक आपराधिक प्रकरण में चालान पेश होने के बाद जेल में बंद था। आरोप है कि इसी मामले में प्रियांशु की कोर्ट से जमानत कराने के लिए खर्च हुए रुपये का हवाला देते हुए ओम बोले अपने साथियों के साथ संबंधित पक्ष के पास पहुंचा।

आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जमानत के खर्च की भरपाई के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की। रकम देने से इनकार करने पर आरोपियों ने पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दी।

तांत्रिक पूजा से नुकसान पहुंचाने का भी डर

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर यह भी धमकी दी कि यदि रकम नहीं दी गई तो तांत्रिक पूजा-पाठ कराकर उन्हें नुकसान पहुंचाया जाएगा और उन पर भगवान का प्रकोप पड़ जाएगा। लगातार धमकियों से भयभीत पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले की शिकायत तोरवा थाने में की।

ये खबर भी पढ़ें…
कर्ज चुकाने के लिए रची शराब दुकान लूट की साजिश, गैस कटर-ग्राइंडर लेकर पहुंचे थे आरोपी
कर्ज चुकाने के लिए रची शराब दुकान लूट की साजिश, गैस कटर-ग्राइंडर लेकर पहुंचे थे आरोपी
बिलासपुर बिलासपुर जिले के गतौरा स्थित शासकीय कम्पोजिट मदिरा दुकान में लूट की कोशिश के मामले में मस्तूरी पुलिस और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद तोरवा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में ओम बोले (23), निवासी गुरुद्वारा के पास दयालबंद, और तरुण बजाज (27) समेत चार आरोपी शामिल हैं। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।