रायपुर। छत्तीसगढ़ के निलंबित आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली महिला एसआई की पत्नी ने मामले की जांच को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दायर रिट याचिका में उन्होंने जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि पूरे मामले की जांच किसी वरिष्ठ महिला आईएएस अधिकारी से कराई जाए। उनका कहना है कि आईपीएस अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती।

महिला की ओर से अधिवक्ता अभिषेक पांडेय ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में रतनलाल डांगी की कथित अवैध संपत्ति की भी जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही आरोप सिद्ध होने की स्थिति में उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की भी मांग की गई है। मामले पर अगले सप्ताह हाईकोर्ट में सुनवाई होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
श्रावण के प्रथम सोमवार पर कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर शिव मंदिर में विधि-विधान से किया जलाभिषेक
श्रावण के प्रथम सोमवार पर कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर शिव मंदिर में विधि-विधान से किया जलाभिषेक
रायपुर 3 अगस्त 2026। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

योग क्लास के दौरान हुई पहचान

याचिका के अनुसार, महिला पेशे से योग प्रशिक्षक हैं। उनकी पहचान तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रतनलाल डांगी से ऑनलाइन योग कक्षाओं के दौरान हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही, लेकिन कुछ महीनों बाद अधिकारी पर वीडियो कॉल के दौरान कथित रूप से अशोभनीय हरकतें करने का आरोप लगाया गया है।

महिला का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। साथ ही पुलिस विभाग में कार्यरत उनके पति के खिलाफ भी कार्रवाई कराने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

डिजिटल साक्ष्य होने का दावा

याचिका में दावा किया गया है कि महिला ने व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा है। उनका कहना है कि इन साक्ष्यों के आधार पर उन्होंने 15 अक्टूबर 2025 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को लिखित शिकायत भी सौंपी थी। अब उन्होंने हाईकोर्ट से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनीं आमजन की समस्याएं
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनीं आमजन की समस्याएं
रायपुर, 3 अगस्त 2026। प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.