रायपुर, 10 जुलाई 2026/प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरिमापूर्वक मनाया जाएगा। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तमाम तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियों के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बताया गया कि राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन प्रातः 9 बजे से होगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
प्रेम विवाह नहीं हो सका तो साथ मौत? एक ही फंदे पर मिले दोनों के शव
प्रेम विवाह नहीं हो सका तो साथ मौत? एक ही फंदे पर मिले दोनों के शव
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के हथमुड़ी गांव में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वतंत्रता दिवस समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर शानदार परेड का आयोजन होगा। समारोह स्थल पर परेड कार्यक्रम में भाग लेने वाली टुकड़ियों के निर्धारण एवं रिहर्सल हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल द्वारा पुलिस महानिदेशक के मार्ग दर्शन में सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्था की जाएगी। इसी तरह से यातायात, पार्किंग,ट्रैफिक एवं सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था तथा मंच/पंडाल व्यवस्था और बैठक व्यवस्था का निर्धारण आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर के द्वारा की जाएगी। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों का निर्धारण स्कूल शिक्षा विभाग तथा संस्कृति विभाग द्वारा किया जाएगा। स्कूली बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के रिहर्सल कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाओं कलेक्टर रायपुर द्वारा की जायेंगी।

 

इसी तरह से स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में अन्य विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जिला एवं तहसील स्तर पर आयोजित किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के निर्धारण के संबंध में शीघ्र ही निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए जाएंगे। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर 7 से 15 अगस्त तक सभी शासकीय कार्यक्रमों में वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा। इसके लिए संस्कृति विभाग दिशा-निर्देश जारी करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
महिलाओं की शिकायत के बाद जांच, रिपोर्ट में गंभीर आरोप; पूर्व CMO पर FIR दर्ज
महिलाओं की शिकायत के बाद जांच, रिपोर्ट में गंभीर आरोप; पूर्व CMO पर FIR दर्ज
सारंगढ़/बिलाईगढ़। नगर पंचायत बिलाईगढ़ के तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) यशवंत देवांगन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महिला सफाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती शहला निगार, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री रजत कुमार, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार, कलेक्टर रायपुर श्री गौरव कुमार सिंह, गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्केलेटर या शौचालय… AI बताएगा कहां और कैसे पहुंचें
प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्केलेटर या शौचालय… AI बताएगा कहां और कैसे पहुंचें
रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्केलेटर, शौचालय और पार्किंग जैसी सुविधाओं का रास्ता तलाशने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.