रायपुर, 26 अक्टूबर 2026/ लोकभवन में आज से ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर लोकभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रशासनिक कार्यों में ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शपथ ली। यह जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक मनाया जा रहा है।

‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी’ की दिलाई गई शपथ

ये खबर भी पढ़ें…
अहिवारा में फिर सजेगा सियासी अखाड़ा, भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर
अहिवारा में फिर सजेगा सियासी अखाड़ा, भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर
रायपुर। छत्तीसगढ़ की एकमात्र अहिवारा विधानसभा सीट (क्रमांक 67), जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल की उप सचिव सुश्री निधि साहू ने लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को “सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी” की शपथ दिलाई। सभी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करने का संकल्प लिया।

भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था को बढ़ावा देना है उद्देश्य

सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य शासकीय कार्यों में पारदर्शिता को बढ़ाना, कार्यप्रणाली में निष्ठा सुनिश्चित करना और एक भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासनिक व्यवस्था की नींव को मजबूत करना है। इस सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सतर्कता के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में रोजगार का सुनहरा अवसर, तीनों पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती शुरू
छत्तीसगढ़ में रोजगार का सुनहरा अवसर, तीनों पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती शुरू
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की तीनों कंपनियों में बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.