बिलासपुर/तखतपुर, 22 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने तखतपुर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) अमरेश सिंह को जमकर फटकार लगाई। जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने और विकास कार्यों में देरी की शिकायतों को लेकर मंत्री ने नाराजगी जताई।

कार्यक्रम में पहुंचने के बाद मंत्री तोखन साहू को जानकारी मिली कि स्थानीय विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष और कई पार्षदों को कार्यक्रम की सूचना तक नहीं दी गई थी। इस पर उन्होंने अधिकारियों से सवाल करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्राथमिक जिम्मेदारी है और प्रशासन को प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।
मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा, “यहां इतनी शिकायतें मिल रही हैं, आपने किसी को बताया तक नहीं। मैं तो खुद आया हूं, आपने बुलाया नहीं। विधायक जी, अध्यक्ष और सभी पार्षदों को आमंत्रित किया जाना चाहिए था।”
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी शासकीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को उचित सम्मान और सूचना देना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विकास कार्यों में हो रही देरी पर भी जवाबदेही तय करने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिस्टल की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.