बिलासपुर. शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड क्रमांक-2 स्थित स्वर्ण जयंती नगर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो श्रमिकों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। निर्माणाधीन मकान की छत पर काम के दौरान दोनों मजदूर ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब चार बजे कस्तूरबा नगर स्थित अनुप सिंह के निर्माणाधीन मकान की छत पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान वहां काम कर रहे दो श्रमिक अचानक मकान के बेहद नजदीक से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गए। तेज करंट लगते ही दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
बांगो के खुले गेट की ओर युवक ने लगाई छलांग, तेज बहाव में लापता; वीडियो आया सामने
बांगो के खुले गेट की ओर युवक ने लगाई छलांग, तेज बहाव में लापता; वीडियो आया सामने
कोरबा। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जबकि सरगुजा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची पुलिस ने देखा कि एक श्रमिक का शव छत पर पड़ा था, जबकि दूसरा करंट लगने के बाद दीवार के सहारे बिजली लाइन के पास लटका हुआ था। यह दृश्य इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

मृतकों की पहचान भूपेंद्र साहू (45), पिता लखनलाल साहू तथा रवि बंजारे (40), निवासी अशोक नगर, डीएलएस कॉलेज के पास, सरकंडा के रूप में हुई है। दोनों निर्माण कार्य के लिए मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हाईटेंशन लाइन के पास निर्माण पर उठे सवाल

ये खबर भी पढ़ें…
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
भोपाल। देश के लिए 67 मेडल जीत चुके एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर श्रीमंत आज अपनी उपलब्धियों के बावजूद नौकरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे के बाद पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि निर्माणाधीन मकान और 11 केवी हाईटेंशन लाइन के बीच निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। यह भी जांच का विषय है कि कहीं भवन का निर्माण बिजली लाइन के सुरक्षा दायरे का उल्लंघन करते हुए तो नहीं किया गया। यदि किसी स्तर पर लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग तेज

इस हादसे ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर श्रमिकों की सुरक्षा और हाईटेंशन बिजली लाइनों के आसपास कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से ऐसे स्थानों पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिस्टल की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.