छत्तीसगढ़ के सरगुजा और कोरबा जिले में हाथियों का आतंक जारी है। सरगुजा के जंगल में एक हाथी ने ग्रामीणों को दौड़ाया और एक युवक को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में युवक घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

वहीं, कोरबा जिले के कुदमुरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत जिल्गा गांव में 11 हाथियों के झुंड को भगाने पहुंचे ग्रामीणों पर एक हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के आक्रामक होते ही ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 17 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 17 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद हाथी ने ट्रैक्टर को सूंड से उठाकर पटक दिया और पैरों से कुचलकर क्षतिग्रस्त कर दिया। दोनों घटनाएं सोमवार, 23 नवंबर की सुबह की बताई जा रही हैं।

घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाथियों के हमले से इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में जाने से बचने और हाथियों को खुद भगाने की कोशिश नहीं करने की हिदायत दी है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी नीति पर कांग्रेस का सवाल: MSP बढ़ा, किसानों की अंतर सहायता घटी
धान खरीदी नीति पर कांग्रेस का सवाल: MSP बढ़ा, किसानों की अंतर सहायता घटी
बिलासपुर। धान खरीदी नीति और किसानों को मिलने वाली अंतर सहायता को लेकर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.