बिलासपुर। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्युत वितरण कंपनी के सकरी वितरण केंद्र में सहायक अभियंताओं (एई) की लगातार अदला-बदली से बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई है। पिछले लगभग ढाई वर्षों में यहां आठ सहायक अभियंता बदल चुके हैं। अधिकारियों के लगातार तबादले और स्थायी पदस्थापना नहीं होने से विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है, वहीं उपभोक्ताओं को नए बिजली कनेक्शन, बिल सुधार और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
First Meeting of Task Force on Effective Implementation of Forest Rights Act and PESA Held Under Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai’s Chairmanship
First Meeting of Task Force on Effective Implementation of Forest Rights Act and PESA Held Under Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai’s Chairmanship
Raipur, August 5, 2026/The first meeting of the apex committee of the task force constituted for the effective implementation of...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, सकरी वितरण केंद्र में फरवरी 2024 से अब तक आठ अधिकारियों की पदस्थापना हो चुकी है। किसी अधिकारी ने केवल तीन दिन तो किसी ने महज एक माह तक ही प्रभार संभाला। ऐसे में कोई भी अधिकारी क्षेत्र की समस्याओं और व्यवस्थाओं को ठीक से समझ पाता, उससे पहले ही उसका तबादला या प्रभार परिवर्तन हो जाता है। इसका सीधा असर बिजली आपूर्ति, मेंटेनेंस कार्यों और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर पड़ रहा है।

 

हाल ही में पदस्थ सहायक अभियंता सौरभ विश्वकर्मा के लंबी छुट्टी पर चले जाने के बाद सकरी वितरण केंद्र का अतिरिक्त प्रभार एसटीएम में पदस्थ सहायक अभियंता लव सिंह माथुर को सौंपा गया है। अतिरिक्त प्रभार होने के कारण कई जरूरी कार्य लंबित पड़े हैं और नए बिजली कनेक्शन के आवेदन भी बड़ी संख्या में अटके हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुंगेली बनेगा औद्योगिक हब, 79.70 एकड़ भूमि पर स्थापित होगा बीईएमएल संयंत्र
मुंगेली बनेगा औद्योगिक हब, 79.70 एकड़ भूमि पर स्थापित होगा बीईएमएल संयंत्र
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की दिशा में मुंगेली जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

सेंदरी वितरण केंद्र की स्थिति भी चिंताजनक

 

शहर से लगे सेंदरी वितरण केंद्र में भी पिछले चार महीनों से कोई स्थायी सहायक अभियंता पदस्थ नहीं है। यहां सीपत के सहायक अभियंता को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। खमतराई जैसे बड़े आवासीय क्षेत्र की जिम्मेदारी भी इसी वितरण केंद्र के अधीन है। ऐसे में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अधिकारियों के लिए दोनों केंद्रों का प्रभावी संचालन करना चुनौती बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान
वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान
रायपुर 06 अगस्त 2026/ जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेड की एक पहल है, जिसे 2018 में शुरू किया गया था।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

दो साल में बदले आठ अधिकारी

 

संतोष कंवर – फरवरी 2024 तक

ये खबर भी पढ़ें…
कांकेर में भालुओं का कहर: भाई-बहन समेत तीन ग्रामीणों की मौत, इलाके में दहशत
कांकेर में भालुओं का कहर: भाई-बहन समेत तीन ग्रामीणों की मौत, इलाके में दहशत
कांकेर। कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र में बुधवार को भालुओं के दो अलग-अलग हमलों ने पूरे क्षेत्र में दहशत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

भूपेश साहू – फरवरी 2024 से जनवरी 2025

 

योगेश साहू – जनवरी 2025 से 30 सितंबर 2025

 

जितेश दिव्य – अक्टूबर 2025 (एक माह अतिरिक्त प्रभार)

 

प्रमोद चौबे – नवंबर 2025 से 18 मई 2026

 

जितेश दिव्य – 19 मई से 21 मई 2026 (तीन दिन)

 

सौरभ विश्वकर्मा – 22 मई से 30 जुलाई 2026

 

लव सिंह माथुर – 1 अगस्त 2026 से अतिरिक्त प्रभार

 

अधिकारी बोले

 

सकरी डिवीजन के कार्यपालन अभियंता मिलिंद पाण्डेय ने बताया कि सकरी वितरण केंद्र में अधिकारियों के लगातार बदलने से कार्य प्रभावित होना स्वाभाविक है। वर्तमान सहायक अभियंता सौरभ विश्वकर्मा लंबे अवकाश पर हैं, इसलिए उनका अस्थायी प्रभार लव सिंह माथुर को सौंपा गया है, जिन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

 

हालांकि, दोनों वितरण केंद्रों में स्थायी अधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अधिकारी अन्य केंद्रों की जिम्मेदारियों में व्यस्त रहते हैं, जिसके कारण बिजली बिल सुधार, नए कनेक्शन, लोड वृद्धि, मेंटेनेंस और उपभोक्ता शिकायतों के निराकरण में लगातार देरी हो रही है। इसका सीधा खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।