रायपुर। राजधानी रायपुर में नकली नोट उपलब्ध कराने के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर नकली नोट तैयार करने का वीडियो दिखाकर कारोबारी को अपने झांसे में लिया। इसके बाद रायपुर और महाराष्ट्र में कई दौर की मुलाकातें हुईं और बड़े सौदे का भरोसा दिलाया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कारोबारी को 45 करोड़ रुपये के नकली नोट उपलब्ध कराने का लालच दिया। सौदे को अंतिम रूप देने के बहाने उन्होंने 1 करोड़ 13 लाख रुपये एडवांस के रूप में ले लिए। रकम मिलने के बाद आरोपी फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिस्टल की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ठगी का एहसास होने पर पीड़ित कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, मोबाइल कॉल डिटेल और बैंक लेनदेन समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।