छत्तीसगढ़ टाइम्स डाॅट काॅम । रायपुर

छत्तीसगढ़ में इन दिनों बड़ी संख्या में भर्तियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। राजधानी के 11 स्कूलों में कुल 174 पदों पर भर्ती होगी। इसके तहत व्याख्यता, शिक्षक व सहायक शिक्षकों की भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन 31 मई की शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Visual Impairment No Barrier as Jaymanti’s Dreams Get Digital Wings
Visual Impairment No Barrier as Jaymanti’s Dreams Get Digital Wings
Raipur, August 17, 2026/Jaymanti Khes, a 100 per cent visually impaired student from Goriya village in Kunkuri development block of...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संबंधित विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 2500 से अधिक फार्म जमा हो गए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख तक 5 हजार से ज्यादा आवेदन आने की संभावना है। आवेदन की प्रकिया खत्म होने के कुछ दिनों बाद स्क्रूटनी का काम शुरू हो जाएगा। भर्ती के लिए जून में ही इंटरव्यू होंगे। फार्म स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक, कुरियर से कार्यालय प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय लालपुर रायपुर पिनकोड 492015 पते पर भेजे जा सकते हैं। भर्ती को लेकर विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://raipur.gov. in/ पर अपलोड है। विभाग ने साफ कर दिया है कि आवेदन डाक से ही स्वीकार किए जाएंगे।