ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सफलता लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं का रहने वाला है। आज आप परेशान रहने के कारण कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, जिसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा। आज आपको घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। पिताजी को यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या चल रही है, तो उनके कष्टों में आज वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपका कोई मित्र आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेगा।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
6 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक आज का भविष्यफल
6 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक आज का भविष्यफल
रायपुर/   आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज आपके लिए दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहने वाला है। आप आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आप आज किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन में चल रही किसी समस्या को शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज किसी संस्था से जुड़कर वहां जाने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उन्हें अपनी छवि को अच्छा बनाए रखना होगा, नहीं तो उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान आपकी दी गई जिम्मेदारियों पर खरी उतरेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट
राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट
रायपुर, 6 अक्टूबर 2026। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में बस्तर राज परिवार के माटी पुजारी एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आने वाला है। आपको अपने किसी काम को लेकर आज अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे किसी चीज की फरमाइशें कर सकते हैं। आज आप बिखरे व्यापार को संभालने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे, जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसके साथ-साथ आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ जाएगा।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
7 अक्टूबर 2026 का राशिफल: इन राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल
7 अक्टूबर 2026 का राशिफल: इन राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल
7 अक्टूबर 2026 राशिफल: बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कुछ नए अवसर और चुनौतियां लेकर आएगा। किसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोग आज कुछ नई प्लानिंग करेंगे तभी वह आगे बढ़ेंगे, जिनसे भविष्य में उन्हें अच्छा लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। ननिहाल पक्ष के लोगों से आज आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। माता पिता से आपकी किसी बात को लेकर आपकी कहासुनी हो सकती है।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है और आपको संतान के करियर की यदि किसी बात को लेकर कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज तरक्की मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग आज अत्याधिक मेहनत करें, तभी उन्हें उसके परिणाम मिल पाएंगे। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना का जिक्र कर सकता है, जिसमें आपको धन लगाना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्च आपको परेशान करेंगे, लेकिन कुछ खर्चे ऐसे होंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। बिजनेस में यदि किसी बात को लेकर आप परेशान चल रहे हैं, तो उसके लिए आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कोई जरूरी जानकारी लीक हो सकती है, इसलिए आप किसी से कोई बातचीत ना करें।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए आय के नए-नए स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कोई बाधा रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करना आज बेहतर रहेगा, लेकिन अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर अवश्य जाएं। परिवार में यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए कोशिश करेंगे। पिताजी को आप किसी शारीरिक कष्ट के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। आपके मन में किसी बात को लेकर कोई समस्या चल रही है, आप उसे दूसरों के सामने उजागर ना करें। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें, जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

• कुंभ (Aquarius) :

आज के दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय नहीं लेना, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। यदि आपका कोई लेन-देन से संबंधित मामला लंबे समय से आपको परेशान कर रहा है, तो उसका भी निपटारा होगा। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि अनबन चल रही थी, तो वह आपसे माफी मांगने आ सकते हैं।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आज आपके पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जिनसे आप परेशान रहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आज काम का बोझ बढ़ सकता है और किसी काम को समय से पहले करके देंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

Source: amarujala