ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप व्यवसाय के कुछ ऐसी योजनाओं को बनाएंगे, जिनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपका आत्मसम्मान बढ़ने से आज आपको खुशी होगी। भाई बहनों को आपका पूरा साथ मिलेगा। आप व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे,जिससे माता जी आपसे नाराज हो सकती हैं।  आप किसी से धन उधार लेने से बचें,नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए उलझन लेकर आ सकता है। आपको धन कमाने की दिशा मैं अपने प्रयासों को तेज करना होगा, तभी आप एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त कर पाएंगे। इसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको ससुराल पक्ष से आज  मान-सम्मान मिलेगा। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोग सावधानी बरतें, नहीं तो आपके कुछ विरोधी उनके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते है।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा। आपका कोई मित्र आपसे यदि धन उधार मांगे,तो आप उसे न दें । व्यवसाय कर रहे लोगों को  किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी उनके कामों से प्रसन्न रहेंगे। यदि किसी कानूनी मामले में आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो  उसमें भी आपको काफी तक राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। भागदौड़ अधिक रहने के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है और परिवार में माता-पिता की सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाना होगा,नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए किसी मित्र से मदद ले सकते हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में आपको जुनिर्यस का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में आज सच्ची मेहनत और लगन से काम करना होगा व किसी के साथ धोखा ना करें। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। यदि किसी बात को लेकर क्रोध बना हुआ है,तो आज आप उस पर काबू बनाए रखें।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य से जुड़कर लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको भाई बहनों का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप किसी बड़ी डील को बहुत ही सोच विचार कर फाइनल करें,नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई अच्छा अवसर आ सकता है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्या में  लगाएंगे,जिससे आपको खुशी होगी। किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो कोई धोखा हो सकता है।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।  संतान के करियर से जुड़ा कोई फैसला अकेला न लें, घर के सदस्यों की मदद अवश्य लें । कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों को समय से पूरा करने के कारण अधिकारियों की तारीफ करते नजर आएंगे। जीवन साथी के साथ आज आप डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं,जिसमें आप उन्हें अपने दिल की बात बताएंगे। यदि आपने आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की है तो उसमें आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन वापस आने की संभावना बहुत कम है।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आपको अपने कामों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है,नहीं तो समस्या आ सकती है। व्यवसाय कर रहे लोग किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे,जिसमें उन्हें अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा।  आपको यदि किसी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता हो,तो बेहतर रहेगा। भाई बहनों से आपकी खूब जमेगी। उनसे आप बिजनेस की समस्याओं को लेकर भी बातचीत कर सकते हैं।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ  दिलाने  वाला रहेगा। भविष्य की यदि आपको किसी बात को लेकर चिंता सता रही थी, तो वह आज दूर होगी । आप संतान के लिए कुछ धन संचय करने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ना लें,नहीं तो इसमें आपको समस्या होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों से आज कोई गलती होने के कारण उनका अधिकारियों से वाद विवाद हो सकता है, लेकिन उन्हें अपनी गलती को स्वीकारना बेहतर रहेगा।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है।  आप व्यस्त रहने के कारण अपने रुके हुए काम में को समय से पूरा नहीं कर पाएंगे, जिससे आपको समस्या होगी। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप अपने पिताजी से अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों से अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे,जिससे उन्हें तरक्की भी मिल सकती है। आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। माता जी के स्वास्थ्य में आ रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें,नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए आज दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।  यदि किसी काम को भाग्य के भरोसे करेंगे,तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको घर परिवार में किसी बात को लेकर चिंता सता सकती है।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। घर परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है,तो उनके लिए आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आपकी मन की इच्छा पूरी होने से आज आपको खुशी होगी। सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी काफी रूचि रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

Source: amarujala