छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

छत्तीसगढ़ में सूर्य की तपिश एक बार फिर महसूस होने लगी है। राजधानी रायपुर, बिलासपुर समेत अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। अनुमान है कि तापमान में अभी और वृद्धि होगी। मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में अब उत्तर पश्चिम से हवा आ रही है। इसके कारण मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में वृद्धि बने रहने के संकेत हैं। पूर्वानुमान है कि अब एक दो दिन मौसम साफ रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (CGHB) द्वारा आवंटियों को विलंब अवधि की ब्याज राशि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस है। पिछली रात यहां न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस था। मौसम केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान माना में 38.8, बिलासपुर में 39.4, पेंड्रारोड में 37.5, अंबिकापुर में 36.8, जगदलपुर में 38, दुर्ग में 37.4 व राजनांदगांव में 39.6 डिग्री सेल्सियस था।