छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम ।  रायपुर, 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सलाहकार श्री गौरव द्विवेदी ने दिल्ली में शुक्रवार को ऑस्कर विजेता अभिनेता श्री रामचरण तेजा से मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति के साथ ही राज्य सरकार की फिल्म नीति की जानकारी दी। उन्होंने श्री तेजा को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता भी दिया जिसे उन्होंनेे सहर्ष स्वीकार कर लिया। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की और कहा कि जब भी उन्हें मौका मिलेगा तो वे जरूर छत्तीसगढ़ आना चाहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
जमीन के बदले 40% विकसित भूमि: पिरदा-तुलसी में RDA ने शुरू की नई नगर विकास योजना
जमीन के बदले 40% विकसित भूमि: पिरदा-तुलसी में RDA ने शुरू की नई नगर विकास योजना
रायपुर। कमल विहार (कौशल्या विहार) के बाद रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) करीब 16 साल बाद एक नई नगर विकास योजना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुलाकात के दौरान श्री द्विवेदी ने ऑस्कर विजेता फिल्म में उनके द्वारा की गई भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से भगवान श्री राम का गहरा संबंध है।  छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की जन्म भूमि है और वनवास के समय भगवान श्रीराम ने अधिकतम समय छत्तीसगढ़ में व्यतीत किया था। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पर्यटन का बढ़ावा देने के लिए राम वन गमन पर्यटन पथ के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में चंदखुरी में माता कौशल्या का मंदिर भी है। इस मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य भी राज्य सरकार के द्वारा कराया गया है। 

इस मौके पर अभिनेता श्री रामचरण तेजा को छत्तीसगढ़ का पारम्परिक राजकीय गमछा पहना कर स्वागत और सम्मान किया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के वनोपज संग्रहण जैसे रागी, कुकीज, शहद, एलोवेरा जूस, ईमली कैंडी आदि का गिफ्ट हैम्पर उपहार स्वरूप भेंट किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Youth Energy and Creativity Will Drive Developed India and Developed Chhattisgarh: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Youth Energy and Creativity Will Drive Developed India and Developed Chhattisgarh: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Raipur, August 18, 2026/Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai chaired the state-level review meeting of Mera Yuva Bharat (MY Bharat)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.