छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम ।  रायपुर 

राजस्व से जुड़े प्रकरणों पर भ्रष्टाचार की लगातार शिकायतों पर नियंत्रण रखने राज्य सरकार ने नई पहल की है जिसके तहत प्रदेश के सभी तहसील कार्यालयों में कामकाज में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए नए बजट में 2.20 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। सीसीटीवी कैमरे लगने से तहसील कार्यालयों में भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी की शिकायतों पर रोक लगेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
ऑटो-ई-रिक्शा की सुरक्षा होगी मजबूत, QR कोड से मिलेगी चालक और वाहन की जानकारी
ऑटो-ई-रिक्शा की सुरक्षा होगी मजबूत, QR कोड से मिलेगी चालक और वाहन की जानकारी
बिलासपुर, 20 अगस्त 2026। शहर में ऑटो और ई-रिक्शा से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को बेहतर बनाने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेशभर से लगातार यह शिकायतें मिलती रही हैं कि तहसील कार्यालयों में छोटे-छोटे काम के लिए भी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा पैसे की मांग की जाती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात के दौरान भी कई स्थानों पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की थी। तहसील कार्यालयों में अधिकारी- कर्मचारियों के देरी से पहुंचने और अनुपस्थित रहने की शिकायतें भी मिलती रही हैं।

तहसील कार्यालयों में नामांतरण, बंटवारा सहित भूमि से संबंधित कार्य होते हैं। ग्रामीण अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाते रहते हैं। इसे देखते हुए प्रदेश के तमाम तहसील कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके। तहसील कार्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगने से अधिकारी- कर्मचारियों के कामकाज की निगरानी के साथ ही परिसर में घूमने वाले संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जा सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
संगीत के दिग्गजों को समर्पित होगी यादगार शाम, 22 अगस्त को सजेगा सुरों का मंच
संगीत के दिग्गजों को समर्पित होगी यादगार शाम, 22 अगस्त को सजेगा सुरों का मंच
बिलासपुर, 20 अगस्त 2026। शहर में संगीत प्रेमियों के लिए 22 अगस्त की शाम खास होने वाली है। लखीराम ऑडिटोरियम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.