छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर/बिलासपुर

रंगो के त्योहार होली में हुड़दंग करने वालों की इस बार खैर नहीं। प्रदेश भर में हुड़दंग करने वालों पर आज यानी सोमवार से सख्ती शुरू हो जाएगी। शहरी क्षेत्रों में गाड़ियों की जांच के लिए लगभग हर चौक -चौराहों पर चेकिंग पॉइंट लगाए जाएंगें।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

24 घंटे पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। महत्वपूर्ण चौक चौराहों व शहरी सीमाओं से आने-जाने वाली गाड़ियों को रोका जाएगा। कारों की डिक्की खोलकर देखा जाएगा। तीन सवारी, बिना नंबर, बिना दस्तावेज और नशे में गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियां जब्त की जाएंगी। गाड़ियों को त्योहार के बाद छोड़ा जाएगा। उस दौरान थाने में गाड़ियां खड़ी रहेंगी। ग्रामीण इलाकों में पुलिस लगातार गश्त करेगी ।  गुंडा, बदमाश, वारंट और चाकूबाजी को लेकर अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए सभी थानों में टीम बनाई गई है। जो शहर में अड्डेबाजी और नशा करने वालों को पकड़ने छापेमारी करेगी।

पुलिस की छापेमारी लगभग आज से ही शुरू हो जाएगी। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ करेंगे। उन्हें कोर्ट पेश कर जेल भेजा जाएगा। बदमाशों को जेल में त्योहार मनाना पड़ेगा। पुलिस ने बदमाशों की सूची बना ली है। सोमवार से उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। त्योहार के दिन सड़कों पर हुड़दंग करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव
रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (CGHB) द्वारा आवंटियों को विलंब अवधि की ब्याज राशि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.