इस्लामाबाद। 

आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान से बड़ी खबर इन दिनों काफी चर्चा में है। पेशावर की मस्जिद में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने आतंकवाद के बीज बोने की बात स्वीकार की है। संसद के भीतर इस कबूलनामे के साथ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि ऐसे हमले भारत या इजराइल में भी नहीं होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
दो दिन में दूसरी FIR: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर सरकारी काम में बाधा डालने का केस
दो दिन में दूसरी FIR: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर सरकारी काम में बाधा डालने का केस
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दो दिन पहले पेशावर की एक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में 93 लोगों की मौत हुई थी और दो सौ से अधिक लोग घायल हुए थे। इस मसले पर पाकिस्तानी संसद को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि 'पूजा कर रहे लोगों पर भारत या इजरायल में भी हमले नहीं होते हैं लेकिन ऐसा पाकिस्तान में हो रहा है।' उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अब देश को एकजुट हो जाना चाहिए | पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि 'हमें अपने घर को सही करने की जरूरत है।' उन्होंने कहा कि 'साल 2010 में पाकिस्तान पीपल्सपार्टी की सरकार में स्वात से इस लड़ाई का आगाज हुआ था और साल 2017 में पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज की सरकार के समय यह खत्म हो गई और कराची से लेकर स्वात तक शांति स्थापित हो गई थी।