बीकानेर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बीकानेर सेंट्रल जेल से जान से मारने की धमकी मिली, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गईं और जेल परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में आए एक फोन कॉल के जरिए मुख्यमंत्री को धमकी दी गई। जांच में पता चला कि यह कॉल बीकानेर सेंट्रल जेल में बंद कैदी आदिल ने किया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और जेल प्रशासन ने संयुक्त ऑपरेशन में आदिल को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया।
 
जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने बताया कि आरोपी कैदी आदिल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।
 
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धमकी मिली हो। इससे पहले भी दौसा जिले की श्यालावास स्थित विशिष्ट जेल से दो बार ऐसे कॉल आ चुके हैं। उन मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, साथ ही जेलर और दो जेल कर्मियों पर भी कार्रवाई की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर 9 अक्टूबर 2026/ करमा तिहार हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा, आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम प्रतीक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.