रायपुर, 04 जनवरी 2025/ 

वन मंत्री श्री केदार कश्यप आज बीजापुर में पत्रकार स्वर्गीय श्री मुकेश चंद्रकर के निवास पहुंचे। मंत्री श्री केदार कश्यप ने श्री मुकेश चंद्रकर की नृशंस हत्या पर शोक जताया। उन्होंने श्री चंद्रकर के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि हत्या में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले की गहन जांच-पड़ताल और दोषियों को सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पत्रकार स्वर्गीय श्री मुकेश के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि उनके साथ थे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न
रायपुर, 19 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक खनिज साधन विभाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.