छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

मार्च माह का दूसरा सप्ताह खत्म होते – होते अब सूर्य की तपिश धीरे-धीरे बढ़ रही है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक की वृद्धि की संभावना है। प्रदेश का मौसम फिलहाल शुष्क है। यहां सुबह से शाम तक तेज धूप है। दोपहर बाद हल्की उमस भी रहेगी। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछली रात न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। लेकिन हल्की ठंड थी। ठंडी हवा चल रही थी। 

ये खबर भी पढ़ें…
रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन
रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन
रायपुर, 06 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर के रणजीता स्टेडियम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होली तक सामान्यतः यहां दिन में हल्की गर्मी और रात हल्की ठंडी होती है। मौसम के जानकार इसे गर्मी की शुरुआत मान रहे हैं। मौसम केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा। गर्मी का सीजन आने से बाजार में मटके, पंखे, कूलर, खस, वुडन, एसी की आवक बढ़ गई है। राजधानी रायपुर में सड़कों के किनारे गर्मी से राहत देने वाले सामान बिक रहे हैं।

मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 56 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक द्रोणिका पूर्वी विदर्भ से अंदरूनी ओडिशा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 11 मार्च को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है। प्रदेश के मध्य भाग के कुछ जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा
रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज बिलासपुर नगर निगम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.