छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम ।  रायपुर

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में अपने निवास कार्यालय में आयोजित ‘जनदर्शन’ में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने ‘जनदर्शन’ में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता और बड़े इत्मीनान से सुना। उन्होंने लोगों के आवेदन पर समुचित समाधान एवं निराकरण का भरोसा दिलाया। उप मुख्यमंत्री को आज करीब ढाई सौ लोगों ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक मांगों एवं समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। बिलासपुर के साथ-साथ अन्य जिलों के लोगों ने भी उन्हें विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
बादलों और बारिश के बाद साफ होगा आसमान, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठिठुरन
बादलों और बारिश के बाद साफ होगा आसमान, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठिठुरन
तूफान अकवान के थमने के बाद छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ‘जनदर्शन’ में छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। उनसे अधिकारी-कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने घोषणानुरूप लंबित डीए बढ़ाने की मांग की। मुंगेली जिले के स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनके प्रति आभार जताया। श्रीमती रेखा ठाकुर ने बताया कि शासन द्वारा रेडी-टू-ईट का संचालन स्वसहायता समूहों की महिलाओं को दिए जाने का फैसला स्वागत योग्य है। इससे हम सभी समूह की महिलाओं में हर्ष व्याप्त है।