छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में हल्की गर्मी बढ़ने के बाद अचानक तापमान में गिरावट होने से मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर एक चक्रवात है, जिससे आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होने के संकेत हैं। प्रदेश में आज न्यूनतम तापमान में वृद्धि का दौर शुरू होगा। हवा की दिशा भी बदलने की संभावना है। 

ये खबर भी पढ़ें…
रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन
रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन
रायपुर, 06 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर के रणजीता स्टेडियम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 68 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छग के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक है। एक द्रोणिका दक्षिण तेलंगाना से दक्षिण तमिलनाडु तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 24 फरवरी को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ (बस्तर संभाग) होगा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि का क्रम प्रारंभ होने की सम्भावना है। कल से हवा की दिशा में परिवर्तन होकर दक्षिण होने की सम्भावना है।

बदलते मौसम में न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट आई है, जिससे रात को हल्की ठंड लगने लगी है। पिछली रात न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस से कुछ अधिक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा
रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज बिलासपुर नगर निगम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.