ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी
महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी
रायपुर, 23 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। इस वर्ष रायगढ़ शहर के इंदिरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप विभिन्न कार्यों में आगे बढ़ेंगे और किसी मन की इच्छा के पूर्ति होगी। आपको महत्वपूर्ण विषयों में पूरा बल मिलेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार में सहजता दिखाएं। किसी बात को लेकर जिद व अहंकार ना करें। आप अपनी सुख सुविधाओं के वस्तुओं का आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपका यदि कोई धन संबंधित मामला लंबे समय से अटक रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप  किसी प्रॉपर्टी में निवेश बहुत ही सोच विचार कर करें।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Sai Participates in Kanwar Yatra During Holy Month of Shravan
Chief Minister Sai Participates in Kanwar Yatra During Holy Month of Shravan
Raipur, August 23, 2026/Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai participated in the Kanwar Yatra organised at the Maruti Mangalam premises...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। औद्योगिक योजना को गति मिलेगी। यदि आप किसी काम को लेकर दिखावे में आए, तो यह आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार देने का मन बनाया है, तो रुक जाएं। आपको कुछ जरूरी मामलों में सावधान रहना होगा। अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। न्यायिक गतिविधियों में आप सजग रहेंगे।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए और ऊर्जावान रहने वाला है। आपके रिश्ते में ऊर्जा बनी रहेगी। आप अपने आवश्यक कार्य को समय रहते निपटाने की कोशिश करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती हैं। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय  प्राप्त होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को  कोई खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी इधर-उधर के कामों को छोड़कर पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सावन के आखिरी सोमवार पर एकादशी का संयोग, जानें कैसे करें शिव-विष्णु की पूजा
सावन के आखिरी सोमवार पर एकादशी का संयोग, जानें कैसे करें शिव-विष्णु की पूजा
रायपुर। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस साल सावन का चौथा और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं। करियर को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको कुछ अच्छा  देखने को मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी जरूरी जानकारी को आज किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करने से बचना होगा।  सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन होने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
राशिफल 24 अगस्त 2026: आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल
राशिफल 24 अगस्त 2026: आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल
24 अगस्त 2026, सोमवार का दिन कई राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको बिजनेस की कुछ योजनाओं को समय रहते बनाना होगा और वरिष्ठ सदस्यों से आपकी भेंट होगी। लेनदेन के मामले में आप सहजता से आगे बढ़ेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें सावधानी बरतें । आस्था व विश्वास से आप आगे बढ़ेंगे। लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहना होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। किसी काम को अपने भाग्य के भरोसे ना छोड़े, तो नुकसान हो सकता है। आप अपने साथियों पर पूरी नजर बनाकर रखें।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप संतान को संस्कारो व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। परिवार में यदि किसी व्यक्ति को आपकी मदद की आवश्यकता हो, तो अवश्य करें। आपको  किसी सही दिशा की ओर मुड़ना होगा। आप अपने खान-पान पर संयम बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप  किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आप कोई निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें।

• तुला (Libra) :

आज का दिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। नेतृत्व क्षमता बेहतर रहेगी। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। औद्योगिक प्रयासों को गति मिलेगी। दांपत्य जीवन में आप मिठास घोलने की पूरी कोशिश करेंगे। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। सामूहिक कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। जो लोग राजनीति में कार्यरत है, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आप मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। जानें से पहले माता पिता से सलाह जरूर लें।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी मेहनत व लग्न से किसी काम को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी मामले में जोखिम लेने से बचना होगा। लेनदेन के मामले में आप सावधान रहें, नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।  आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपके अंदर प्रेम व सहयोग रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी बड़े लक्ष्य पर आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा। निजी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। मित्रों के साथ आप कुछ सुखद पल व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी काफी सारी समस्याओं से राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी, तभी वह उन समस्याओं से बाहर निकाल सकेंगे।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। मित्रों के साथ आपका विश्वास और बढ़ेगा। आप अपने करीबियों की सुनेंगे। पारिवारिक रिश्तों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। किसी काम में आप उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिलेगी। यदि परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर बहस बाजी में ना पड़े, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। व्यापार की कुछ योजनाओं को गति मिलेगी। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। जन कल्याण के कार्यों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा और आपको यदि कोई शुभ सूचना मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाये, नहीं तो कोई समस्या आ सकती है। आपको बड़ों की बातों को सुनना व समझना होगा। आप किसी मुश्किल से मुश्किल समस्या से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं।  जो लोग किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, उन्हें अपने सहयोगियों से मदद की आवश्यकता होगी।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मेहमानों का आवागमन लगा रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलेंगे। रक्तसंबंधी रिश्तों पर आप पूरी निगरानी बनाकर रखेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसके लिए आपको अधिकारों से खरी खोटी भी सुनने को मिल सकती है। किसी नहीं संपत्ति की खरीदने का यदि आप मन बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी।

Source: amarujala