ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी
महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी
रायपुर, 23 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। इस वर्ष रायगढ़ शहर के इंदिरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ना होगा और बड़ों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपने कामों में पूरी स्पष्टता दिखाएं और अपनी आय व्यय में बजट बनाकर चलेंगे, तो आप अपने खर्चों को नियंत्रण में कर पाएंगे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने घर की मरम्मत आदि की भी योजना बना सकते हैं। यदि अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस कर सकता है।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Sai Participates in Kanwar Yatra During Holy Month of Shravan
Chief Minister Sai Participates in Kanwar Yatra During Holy Month of Shravan
Raipur, August 23, 2026/Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai participated in the Kanwar Yatra organised at the Maruti Mangalam premises...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी किसी सोच समझ से काम पूरा होगा। यदि आपने नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने का विचार बनाया था, तो आप उसके लिए भी आसानी से समय निकाल पाएंगे। कामकाजी गतिविधियां प्रभावशाली रहेंगी और तेजी से आपके सभी काम होंगे। शासन प्रशासन के कार्यों में  आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो बाद में आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आप बिजनेस में कुछ नए कामों को शामिल कर सकते हैं।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिससे आपको खुशी होगी। किसी सरकारी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे और आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें। आप अपने कुछ कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे, जो बाद में आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। आपको किसी जरूरी मामले में जीवनसाथी से सलाह करके ही आगे बढ़ना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सावन के आखिरी सोमवार पर एकादशी का संयोग, जानें कैसे करें शिव-विष्णु की पूजा
सावन के आखिरी सोमवार पर एकादशी का संयोग, जानें कैसे करें शिव-विष्णु की पूजा
रायपुर। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस साल सावन का चौथा और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन कामकाज के तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, जो लोग लंबे समय से परेशान चल रहे थे, उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में लाभ को ना छोड़े, नहीं तो इससे आपका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और आपकी आय में वृद्धि होगी, लेकिन आप अपने खर्चों को उतना ना बढ़ाएं। यदि अपने भाग्य के भरोसे किसी काम को किया था, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
राशिफल 24 अगस्त 2026: आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल
राशिफल 24 अगस्त 2026: आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल
24 अगस्त 2026, सोमवार का दिन कई राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है, लेकिन यदि आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आप उसमें ढील ना दें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकते हैं। परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी और परिजनों का साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आप आज परिवार में किसी सदस्य से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको मिल जाएगा, लेकिन आपको अपने कामों के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना होगा।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए रहेगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको नौकरी में कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। मानसिक रिश्ते मजबूत होंगे और आपका किसी नए वाहन को घर लाने का सपना पूरा हो सकता है। आप अपनी संतान को संस्कारों परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से उनके लिए किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन होगा। जीवनसाथी के करियर को लेकर आपको चिंता सता सकती है।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। आपके कुछ विपक्षी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे और आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है, लेकिन  कुछ नए लोगों पर अत्यधिक भरोसा आपको नुकसान दे सकता है। किसी संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको राहत मिलती दिख रही है।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए और ऊर्जावान वाला है। आप गरीबों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य से काम लें।अध्ययन व आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में रहेगा। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और आप अपने भाई व बहनों से किसी जरुरी मुद्दे को लेकर सलाह मशवरा कर सकते हैं। परिवार में नौकरी के लिए  कोई सदस्य घर से दूर जा सकता है, जो लोग विदेश से निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उन्हें किसी बड़ी डील को फाइनल बहुत ही सोच विचारकर करना होगा।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। घरेलू मामले में आप अनुभवी व्यक्तियों की से सलाह लें, लेकिन किसी सरकारी काम में धैर्य रखें। यदि आपने जल्दबाजी दिखाई,तो आपको कोई नुकसान हो सकता है। यदि परिवार में माता-पिता आपसे कोई बात को कहे, तो उसे अनदेखा न करें, नहीं तो उन्हें आपकी वह बात पूरी लग सकती है। संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत संगति की और अग्रसर हो सकते हैं। आप अपने खर्चों को काफी हद तक बढ़ा लेंगे, जो बाद में आपके लिए सिरदर्द बनेंगे।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए प्रभाव प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। जन संरक्षण के कार्यों से आप जुड़ेंगे और आप किसी भव्य आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि परिवार में सदस्यों में किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो आपको उनमें बातचीत से अवश्य करनी होगी और दोनों पक्षों के सुनकर ही कोई निर्णय तो बेहतर रहेगा। आप अपने बिजनेस के किसी योजनाओं को लेकर अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

• कुंभ (Aquarius) :

आज के दिन आपके अंदर प्रेम व स्नेह का भाव बना रहेगा। सभी के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें। आर्थिक मामलों में आपको मजबूती दिखानी होगी। बचत की योजनाओं पर आप पूरा ध्यान रखें। आप अपने रहन-सहन में कोई कसर न छोड़ें। पारिवारिक मामले अनुकूल रहेंगे और आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है और आपके घर किसी मित्र के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा और पिताजी को यदि कोई स्वास्थ्य समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और आपके महत्वपूर्ण काम बनेंगे। आप अपनी वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी से कोई वादा या वचन किया है, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें। आपकी बहुमुखी प्रतिभा का आज प्रदर्शन होगा और कुछ लंबे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है। परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है।

Source: amarujala