छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर/राजनांदगांव

महज एक कुर्सी को लेकर भाजपा नेता द्वारा डॉक्टर की पिटाई करने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता ने डॉक्टर को इतना पीटा की वह लहूलुहान हो गया। प्रकरण पर जिला अस्पताल के डॉक्टर ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS के बाद अब IPS फेरबदल की तैयारी! छत्तीसगढ़ में SP से IG तक बदल सकती हैं जिम्मेदारियां, जल्द आ सकती है तबादला सूची
IAS के बाद अब IPS फेरबदल की तैयारी! छत्तीसगढ़ में SP से IG तक बदल सकती हैं जिम्मेदारियां, जल्द आ सकती है तबादला सूची
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पदस्थापना में हालिया फेरबदल के बाद अब पुलिस विभाग में भी बड़े बदलाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जिला अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर पदस्थ डॉ. अभिनव पंचारी गुरुवार रात को खाना खाने के बाद दो अन्य डॉक्टरों के साथ चाय पी रहे थे। इसी दौरान वहाँ भाजपा महामंत्री प्रशांत गुप्ता पहुंचे और कुर्सी को खींचकर बैठने लगे, तो डॉक्टरों ने कहा, इस कुर्सी में उनका एक साथी बैठे हुए हैं, आप दूसरा ले लीजिए, इस बात को लेकर प्रशांत गुप्ता ने डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद उन्होंने फोन कर कुछ लड़कों को बुलाया, उन लोगों ने भी डॉक्टर की पिटाई कर दी। प्रकरण पर एफ आई आर दर्ज होने के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।