कांग्रेस की बैठक से पहले बड़ा हादसा, करंट लगने से दो की मौत; कई घ। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में पंचायती राज चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस की बैठक से पहले बड़ा हादसा हो गया। रेणंदा गांव में तेज हवा के कारण बैठक स्थल पर लगा टेंट ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रेणंदा गांव में कांग्रेस की बैठक आयोजित की जानी थी, जिसमें 150 से 200 लोगों के शामिल होने की तैयारी थी। बैठक कांग्रेस विधायक नानालाल निनामा की मौजूदगी में होनी थी। उनके पहुंचने से ठीक पहले तेज हवा चलने लगी, जिससे टेंट उड़ने लगा। टेंट को संभालने के लिए वहां मौजूद लोगों ने उसके पाइप पकड़ लिए। इसी दौरान पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गए और कई लोग करंट की चपेट में आ गए।

ये खबर भी पढ़ें…
कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में कितना होगा इजाफा? 8वें वेतन आयोग के सामने रखे गए बड़े प्रस्ताव
कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में कितना होगा इजाफा? 8वें वेतन आयोग के सामने रखे गए बड़े प्रस्ताव
8वां वेतन आयोग कर्मचारियों और पेंशनर्स की मौजूदा जरूरतों को समझने के लिए लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में मीटिंग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 दो लोगों की मौत, घायलों का अस्पताल में उपचार

हादसे में मोहन मीणा और अर्जुन मीणा की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली।

एडीएम विजेश पंड्या और एएसपी जयदेव सिहाग ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात कर उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली।

 राहत व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद राहत एवं बचाव व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं। शुरुआती जानकारी में घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंचने में देरी और प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी जताई गई। हालांकि, एंबुलेंस पहुंचने में देरी की अवधि और प्रशासनिक प्रतिक्रिया के संबंध में आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
बैरिकेड तोड़कर श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसा ट्रक, मंदिर की दीवार ढही, 13 की मौत
बैरिकेड तोड़कर श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसा ट्रक, मंदिर की दीवार ढही, 13 की मौत
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। धान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना ने चुनावी बैठकों के दौरान बिजली लाइनों के आसपास सुरक्षा इंतजामों और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद रेणंदा गांव में शोक का माहौल है।

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
टाइगर पर हमले से पहले सलमान, अमिताभ और आमिर के घरों की हुई रेकी का दावा
टाइगर पर हमले से पहले सलमान, अमिताभ और आमिर के घरों की हुई रेकी का दावा
मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की जांच में मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने कई अहम जानकारियां...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.