रायपुर, 14 अगस्त 2026/ जनसंपर्क विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी ‘आजादी का गौरव – विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 15 अगस्त पूर्वान्ह 11 बजे प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन, संघर्ष और योगदान को छायाचित्रों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका, विभिन्न आंदोलनों तथा जननायकों के योगदान को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रदर्शनी में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों के साथ प्रदेश में हुए सकारात्मक बदलावों को भी छायाचित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। प्रदर्शनी का प्रमुख उद्देश्य नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और प्रदेश की विकास यात्रा से परिचित कराना है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री साय ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री निवास में फहराया तिरंगा
मुख्यमंत्री साय ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री निवास में फहराया तिरंगा
रायपुर 14 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में ‘हर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशेष रूप से युवाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के इतिहास, संस्कृति एवं उपलब्धियों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता सहित विभिन्न आकर्षण रखे गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Learning from the Pain of Partition and Preserving the Nation’s Unity and Integrity Is Our Collective Responsibility: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Learning from the Pain of Partition and Preserving the Nation’s Unity and Integrity Is Our Collective Responsibility: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Raipur, August 14, 2026/Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai attended the state-level ‘Vibhajan Vibhishika Smriti Diwas’ programme held at the...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी 15 से 21 अगस्त तक प्रतिदिन प्रातः 10.30 बजे से रात्रि 8 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी।